फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Achievement of Shajapur: In solving the complaints of CM Helpline, Shajapur is second in the state, Burhanpur tops

शाजापुर की उपलब्धि: सीएम हेल्प लाइन की शिकायतें को सुलझाने में शाजापुर प्रदेश में दूसरे नंबर पर, बुरहानपुर रहा अव्वल

Tue, 21 Dec 2021 01:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 21 Dec 2021 01:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायत निराकरण के मामले में शाजापुर जिले ने प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन कर ब समूह में दूसरा स्थान पाया है। बुरहानपुर जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है, जबकि रतलाम तीसरे और निवाड़ी चौथे व डिंडोरी पांचवें नंबर पर है।

विज्ञापन
Achievement of Shajapur: In solving the complaints of CM Helpline, Shajapur is second in the state, Burhanpur tops
शाजापुर कलेक्टर कार्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायत निराकरण के मामले में शाजापुर जिले ने प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन कर ब समूह में दूसरा स्थान पाया है। बुरहानपुर जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है, जबकि रतलाम तीसरे और निवाड़ी चौथे व डिंडोरी पांचवें नंबर पर है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार को सीएम हेल्प लाइन शिकायत निराकरण को लेकर वेटेज के आधार पर जिलों का स्कोर जारी किया गया है। इसमें बुरहानपुर जिले को 81.02 नंबर और शाजापुर जिले को 78.59 नंबर मिले हैं। इस तरह शाजापुर जिला ब समूह में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है। जिला प्रबंधक लोक सेवा आशय श्रीवास्तव का कहना है कि इस माह जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है। हमारा प्रयास है कि जिला प्रदेश में पहले स्थान रहे। इसके लिए हम लगातार कवायद कर रहे हैं। अक्टूबर में जिला प्रदेश में पांचवें स्थान पर था। इस स्थिति में सुधार हुआ और नवंबर में जिला तीन पायदान ऊपर चढ़ा। लोक सेवा प्रबंधन कार्यालय में पदस्थ कार्यालय सहायक कमर अली को बीते महीने सीएम हेल्प लाइन शिकायत निराकरण के लिए कलेक्टर द्वारा सम्मानित भी किया गया था।

विज्ञापन

हर दिन मॉनिटरिंग से मिल रही सफलता

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लोक सेवा प्रबंधन विभाग के टीम सीएम हेल्पलाइन की शिकायत निराकरण के लिए विभागवार सघन मॉनिटरिंग करती है। साथ ही सभी विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा किए जाने एवं शिकायतों को संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने के लिए प्रेरित किया जाता है। परिणाम स्वरूप जिला सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समाधान में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। इसे और भी बेहतर करने की कवायद जिम्मेदार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पाया दूसरा स्थान

जिन मुद्दों के आधार पर जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ, उनमें मुख्य रूप से समाधान कारक शिकायतों का प्रतिशत बढ़ाया गया है। 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का निराकरण किया गया। गुणवत्तापूर्ण तरीके से शिकायतों का निराकरण किया गया। लंबित शिकायतों की संख्या में कमी की गई। इसके लिए कलेक्टर, एडीएम के साथ ही लोक सेवा प्रबंधन की टीम ने लगातार मॉनिटरिंग की और शिकायतों का निराकरण करा कर ही माने।

मामले में कलेक्टर दिनेश जैन ने बताया कि सीएम हेल्प लाइन शिकायत निराकरण में जिले ने इस वर्ष बेहतर प्रदर्शन कर ब समूह में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिले के लिए यह बड़ी उपलब्धि है, इस मुकाम पर आने में सभी विभागों की मेहनत शामिल हैं। लोकसेवा प्रबंधन टीम की भूमिका भी सराहनीय है। हमारा प्रयास है कि जिला प्रदेश में पहले नंबर पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed