फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Acharya Dev Murari Bapu threatened to commit suicide to Kamal nath Government

कमलनाथ सरकार से नाराज आचार्य देव मुरारी बापू की धमकी, कहा- सीएम निवास के बाहर करूंगा आत्महत्या 

Sun, 18 Aug 2019 09:01 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Sun, 18 Aug 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
Acharya Dev Murari Bapu threatened to commit suicide to Kamal nath Government
कमलनाथ (फाइल फोटो)

मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा संतों की विभिन्न मांगों को ठुकराए जाने से नाराज होकर वृंदावन के संत आचार्य देव मुरारी बापू ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बापू ने कहा कि वह सोमवार को यहां मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्महत्या करेंगे।

विज्ञापन


वह सरकार से अपने लिए मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड में एक पद की मांग भी कर रहे हैं। कथा वाचक बापू ने यहां रविवार को प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद बताया, मैंने पिछले साल नवंबर में मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को समर्थन देकर उसके पक्ष में प्रचार किया था। 
विज्ञापन


संतों के समर्थन के बिना मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बन सकती थी। लेकिन कांग्रेस सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा, ‘मैंने कमलनाथ से मांग की थी कि 15 अगस्त तक मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड में मेरी नियुक्ति की जाए, ताकि मैं गौ सेवा कर सकूं। लेकिन, यह मांग भी अनसुनी कर दी गई।’
विज्ञापन
विज्ञापन


बापू ने कहा, ‘इससे मैं आहत हूं और कल (सोमवार) 12 बजे दोपहर मैं यहां मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्महत्या करूंगा, क्योंकि इस सरकार द्वारा संतों की मांगें नहीं मानने से मेरा मान-सम्मान गिरा है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed