{"_id":"656ee9eb70ed63141f0e050f","slug":"accused-shot-two-brothers-in-narsinghpur-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime News: नरसिंहपुर में दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime News: नरसिंहपुर में दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Tue, 05 Dec 2023 02:50 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 05 Dec 2023 02:50 PM IST
सार
MP Crime News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने दो भाइयों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई की गंभीर हालत बनी हुई है। जिसके बाद उसे जबलपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नरसिंहपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीते देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग में दो भाइयों को गोली लगी। मौके पर एक भाई की मौत हो गई, वहीं दूसरा बुरी तरह से घायल बताया जा रहा है, जिसे जबलपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला नरसिंहपुर के गंगई कला गांव का है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला किया दर्ज
बता दें कि गंगई कला गांव में एक बृजमोहन नाम के युवक ने देर रात दो भाईयों पर गोली चला दी। एक की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल है। पुलिस ने इस मामले को कायम कर जांच में ले लिया है। वहीं बताया जा रहा है कि गोली लगने वाले भाईयों की पहचान डोरीलाल मलाह, जिसकी मौके पर मौत हो गई। दूसरा भाई सीताराम मलाह जो अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल इस घटना की कोई वजह अब तक सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
