फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Accused of raping a minor girl arrested in Satna

Satna: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, एकतरफा प्यार में जंगल लेजाकर छात्रा से की जबरदस्ती

Sun, 30 Jul 2023 11:26 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 30 Jul 2023 11:26 AM IST
सार

आरोपी की गांव में तय हुई थी शादी। अपनी होने वाली पत्नी से मिलने वह गांव आता-जाता था आरोपी। इसी दौरान गांव की नाबालिग छात्रा से की दरिंदगी।

विज्ञापन
Accused of raping a minor girl arrested in Satna
नाबालिग छात्रा रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैहर में नाबालिग के साथ गैंगरेप की शर्मनाक घटना के बाद रामनगर क्षेत्र में भी एक और छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रामनगर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा दुष्कर्म का शिकार हुई है। शुक्रवार की दोपहर नाबालिग के साथ विजय साकेत निवासी मिरगौती ने घर के पीछे जंगल में जबरदस्ती की। नाबालिग से एकतरफा प्यार की दीवानगी दिखाते हुए विजय हैवानियत पर उतर आया। पीड़िता ने घर पर अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद रामनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। रामनगर पुलिस ने दबिश देकर कुछ ही घंटों के अंदर आरोपी विजय साकेत को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि विजय साकेत की शादी एक लड़की से तय हो गई थी। अपनी होने वाली पत्नी से मिलने वह गांव आता-जाता था। इसी बीच उसकी नीयत पीड़िता पर खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर पीड़िता अपने घर से निकलकर शौच के लिए जंगल की तरफ गई थी, तभी आरोपी ने उसे दबोच लिया और शादी करने के लिए कहने लगा। पीड़िता ने इनकार किया तो वह जबरदस्ती पर उतर आया। उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और किसी से कुछ भी न बताने के लिए धमकाया। पीड़िता रात भर तो खामोश रही, लेकिन सुबह उसने परिजनों को आप बीती सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed