{"_id":"64763a6abf491f1e5c0ef0e2","slug":"accused-of-rape-jumped-from-railway-bridge-to-avoid-going-to-jail-caught-by-police-and-admitted-to-hospital-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जेल जाने से बचने के लिए रेलवे ब्रिज से कूदा दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस ने पकड़कर अस्पताल में किया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जेल जाने से बचने के लिए रेलवे ब्रिज से कूदा दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस ने पकड़कर अस्पताल में किया भर्ती
Tue, 30 May 2023 11:34 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 30 May 2023 11:34 PM IST
सार
खंडवा में जेल जाने से बचने के लिए दुष्कर्म के एक आरोपी ने रेलवे ब्रिज से छलांग लगा दी। पुलिस आरोपी को न्यायलय में पेश करने ले जा रही थी, इसी दौरान यह घटना हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खंडवा में जेल जाने से बचने के लिए दुष्कर्म के एक आरोपी ने रेलवे ब्रिज से छलांग लगा दी। पुलिस आरोपी को न्यायलय में पेश करने ले जा रही थी, इसी दौरान यह घटना हो गई। पुलिस ने तुरंत नाका बंदी कर आरोपी को ब्रिज के नीचे एक पिल्लर के पास छिपते हुए धर दबोचा। ब्रिज से नीचे गिरने पर आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया।
खंडवा के मांधाता थाने से एक दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय में पेश करने ले जा रही थी, तभी उसने रास्ते में रेलवे ब्रिज से छलांग लगा दी। पुलिस कर्मियों ने कंट्रोल रूम को सूचित किया और पुलिस ने ब्रिज के आसपास नाकाबंदी कर गिरफ्त से भाग रहे अरोपी की जब तलाश शुरू कर दी। आरोपी ब्रिज के नीचे ही एक पिल्लर के पास छिपा हुआ मिल गया, लेकिन ऊंचे ब्रिज से नीचे गिरने पर उसे गंभीर चोटें आ गईं। पुलिस कर्मियों ने तत्काल उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
खंडवा सीएसपी पूनमचंद यादव ने घटना के संबंध में बताया कि थाना मांधाता क्षेत्र का दुष्कर्म का एक आरोपी था, जिसे पुलिस न्यायालय में पेश करने के लिए लेकर जा रही थी। इसी बीच आरोपी ने ब्रिज पर गाड़ी से उतरकर भागने का प्रयास किया और वह घायल हो गया है। घटना के संबंध में जब सीएसपी से दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस मामले में वे जांच करने के बाद जो भी वैधानिक कार्यवाही होगी वो करेंगे।