फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Accused of rape jumped from railway bridge to avoid going to jail, caught by police and admitted to hospital

MP News: जेल जाने से बचने के लिए रेलवे ब्रिज से कूदा दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस ने पकड़कर अस्पताल में किया भर्ती

Tue, 30 May 2023 11:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 30 May 2023 11:34 PM IST
सार

खंडवा में जेल जाने से बचने के लिए दुष्कर्म के एक आरोपी ने रेलवे ब्रिज से छलांग लगा दी। पुलिस आरोपी को न्यायलय में पेश करने ले जा रही थी, इसी दौरान यह घटना हो गई।

विज्ञापन
Accused of rape jumped from railway bridge to avoid going to jail, caught by police and admitted to hospital
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंडवा में जेल जाने से बचने के लिए दुष्कर्म के एक आरोपी ने रेलवे ब्रिज से छलांग लगा दी। पुलिस आरोपी को न्यायलय में पेश करने ले जा रही थी, इसी दौरान यह घटना हो गई। पुलिस ने तुरंत नाका बंदी कर आरोपी को ब्रिज के नीचे एक पिल्लर के पास छिपते हुए धर दबोचा। ब्रिज से नीचे गिरने पर आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


खंडवा के मांधाता थाने से एक दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय में पेश करने ले जा रही थी, तभी उसने रास्ते में रेलवे ब्रिज से छलांग लगा दी। पुलिस कर्मियों ने कंट्रोल रूम को सूचित किया और पुलिस ने ब्रिज के आसपास नाकाबंदी कर गिरफ्त से भाग रहे अरोपी की जब तलाश शुरू कर दी। आरोपी ब्रिज के नीचे ही एक पिल्लर के पास छिपा हुआ मिल गया, लेकिन ऊंचे ब्रिज से नीचे गिरने पर उसे गंभीर चोटें आ गईं। पुलिस कर्मियों ने तत्काल उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।  
विज्ञापन


खंडवा सीएसपी पूनमचंद यादव ने घटना के संबंध में बताया कि थाना मांधाता क्षेत्र का दुष्कर्म का एक आरोपी था, जिसे पुलिस न्यायालय में पेश करने के लिए लेकर जा रही थी। इसी बीच आरोपी ने ब्रिज पर गाड़ी से उतरकर भागने का प्रयास किया और वह घायल हो गया है। घटना के संबंध में जब सीएसपी से दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस मामले में वे जांच करने के बाद जो भी वैधानिक कार्यवाही होगी वो करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed