फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Accountant robbery and murder: 30 thousand reward accused surrendered, police took on remand

मुनीम लूट व हत्याकांड: 30 हजार के इनामी आरोपी का सरेंडर, पुलिस ने लिया रिमांड पर

Fri, 17 Mar 2023 10:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 17 Mar 2023 10:57 PM IST
सार

सतना में शराब कंपनी के मुनीम संजय सिंह की हत्या और लूट के मामले में आरोपी राहुल जायसवाल पिता बद्री जायसवाल (22) निवासी दुर्गा नगर नई बस्ती सतना ने अदालत में शुक्रवार को सरेंडर कर दिया। 

विज्ञापन
Accountant robbery and murder: 30 thousand reward accused surrendered, police took on remand
मुनीम की हत्या और लूट के मामले के एक आरोपी ने अदालत में सरेंडर कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतना में सेंट्रल बैंक के सामने दिनदहाड़े शराब कंपनी के मुनीम की हत्या और लूट के मामले के एक आरोपी ने शुक्रवार को अदालत में सरेंडर कर दिया। उस पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जिस वक्त आरोपी अदालत पहुंचा उस वक्त पुलिस भी वहां मौजूद थी। बाद में उसे पुलिस ने रिमांड पर ले लिया। 
विज्ञापन


मुनीम की हत्या कर 6 मार्च को 22 लाख रुपये लूटे गए थे। इसे यूपी के जौनपुर के जिलेदार गुट के शूटरों ने अंजाम दिया था। गुरुवार को एक शूटर आनंदपाल यादव को यूपी व सतना पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था, जबकि दो गिरोह के दो सरगना को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


शराब कंपनी के मुनीम संजय सिंह की हत्या और लूट के मामले में आरोपी राहुल जायसवाल पिता बद्री जायसवाल (22) निवासी दुर्गा नगर नई बस्ती सतना ने अदालत में शुक्रवार को सरेंडर कर दिया। उसने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शक्ति वर्मा की अदालत में आत्म समर्पण किया। शुक्रवार को वह इस कदर गोपनीय ढंग से अदालत पहुंचा कि पुलिस को उसी अदालत के गेट के बाहर मौजूदगी के बावजूद भनक तक नहीं लगी। आरोपी राहुल जायसवाल के वकील अनिल कुमार शुक्ला ने उसका सरेंडर एप्लिकेशन मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर आरोपी को हाजिर करा दिया, तब पुलिस को इसकी जानकारी हुई। बाद में सिटी कोतवाली पुलिस ने अदालत से आरोपी की रिमांड मांगी। अदालत ने पुलिस का आवेदन स्वीकार करते हुए आरोपी राहुल जायसवाल को 19 मार्च तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। राहुल जायसवाल पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने घर में रुकवाया था गिरोह के सरगना जिलेदार व सुभाष यादव को
राहुल पर इस सनसनीखेज वारदात में शामिल यूपी के गैंगस्टर सुभाष यादव, जिलेदार उर्फ जेडी वगैरह को अपने घर मे रुकवाने का आरोप है। इस काम के लिए उसे एक लाख रुपये लूट की रकम में से ही मनीष सिंह के जरिये दिए गए थे। वारदात में शामिल पेशेवर अपराधी आनंद सागर यादव का यूपी में एनकाउंटर होने और गैंगस्टर सुभाष यादव व जिलेदार उर्फ जेडी को कोलकाता से पकड़ा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed