फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   accident in Rewa people returning after immersing the statue died a tractor-trolley full of devotees overturn

रीवा में बड़ा हादसा: प्रतिमा विसर्जित कर लौट रहे तीन लोगों की मौत, 40 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

Thu, 06 Oct 2022 10:25 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 06 Oct 2022 10:25 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में देवी मां की प्रतिमा विसर्जित कर लौट रहे तीन लोगों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। हादसे की वजह ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
accident in Rewa people returning after immersing the statue died a tractor-trolley full of devotees overturn
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में देवी मां की प्रतिमा विसर्जित कर लौट रहे तीन लोगों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वाहन में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे। जानकारी के अनुसार सभी लोग नईगढ़ी क्षेत्र के अष्टभुजा माता मंदिर स्थित देवलहा नदी में मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे थे। घटना सुमेदा गांव के पास बुधवार रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी लगते ही जिला प्रशासन ने नईगढ़ी और मऊगंज से 12, 108 वाहन मौके पर भेजे और घायलों को मऊगंज सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने यहां तीन घायलों राजेश कुशवाहा, निवासी चद्रमौली गांव, अश्विनी पटेल, निवासी चद्रमौली गांव, रामू जगर, निवासी चद्रमौली गांव को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल 10 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन


मऊगंज SDOP नवीन दुबे ने बताया कि कुछ घायलों को मऊगंज अस्पताल और गंभीर घायलों को रीवा के संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल रेफर किया गया है। एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि रात 2:30 बजे पुलिस को हादसे की सूचना मिली थी। घायलों के इलाज के लिए रात में ही डॉक्टर्स  की टीम को बुला लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed