फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Accident in MP: Truck and auto collide in Raisen, some people died, a child was also among those killed

Accident in MP: रायसेन में ट्रक और ऑटो की भिड़ंत, 5 लोगों की मौत, सीएम ने जताया शोक

Thu, 05 May 2022 10:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 05 May 2022 10:40 AM IST
सार

बुधवार देर रात रायसेन में एक बड़ा हादसा सामने आया। एक ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में 5 लोगों के मौत की खबर सामने आई है, मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।

विज्ञापन
Accident in MP: Truck and auto collide in Raisen, some people died, a child was also among those killed
रायसेन में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार देर रात रायसेन में एक बड़ा हादसा सामने आया। एक ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में 5 लोगों के मौत की खबर सामने आई है, मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल हैं, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका भोपाल में इलाज जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 लोगों के असमय निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रायसेन से 22 किलोमीटर दूर भोपाल रोड टेड़िया पुल के पास  उमरावगंज थाने क्षेत्र में एक लोडिंग ऑटो और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे इतना भीषण था कि एक बच्चे समेत 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खरवई चौकी पुलिस और रायसेन जिला मुख्यालय से तहसीलदार घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस के चालक ने वाहन में दबे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।  पुलिस ने गंभीर घायलों को भोपाल भेजा है। इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में एक और मौत हो गई। मृतकों को रायसेन जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed