{"_id":"627a365f9d00fb61161a5468","slug":"accident-in-alirajpur-a-loading-vehicle-full-of-baraatis-fell-from-the-culvert-three-killed-20-injured-cm-expressed-grief","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Alirajpur: बरातियों से भरा लोडिंग वाहन पुलिया से गिरा, तीन की मौत 20 घायल, सीएम ने व्यक्त किया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Alirajpur: बरातियों से भरा लोडिंग वाहन पुलिया से गिरा, तीन की मौत 20 घायल, सीएम ने व्यक्त किया शोक
Tue, 10 May 2022 03:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अलीराजपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 10 May 2022 03:24 PM IST
सार
अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजादनगर के पास ग्राम करेटी में बरातियों से भरा एक लोडिंग वाहन पुलिया से नीचे गिर जाने के चलते तीन लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। सीएम ने मासूम लोगों के असमय निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजादनगर के पास ग्राम करेटी में बरातियों से भरा एक लोडिंग वाहन पुलिया से नीचे गिर गया। दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार देर रात को हुआ। पुलिया से गुजरते वक्त लोडिंग वाहन नीचे गिए गया, इस हादसे में तीन बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। आजादनगर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सीएम ने असमय तीन लोगों की मृत्यु होने पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
जानकारी के अनुसार झाबुआ जिले के पारा के पास ग्राम भूतखेड़ी से बराती पिकअप वाहन में आजादनगर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ग्राम करेटी में वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा। वाहन में सवार लाला पिता दितिया उम्र 60, प्रकाश पिता हाबू 20 और अंकेश पिता मगनसिंह की मौके पर ही मौक हो गई। हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, जोबट एसडीओपी नीरज नामदेव, एसडीएम किरण आंजना सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। कलेक्टर ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
घायलों से मिली जानकारी के अनुसार हादसा तेज रफ्तार के चलते हुआ है। तेज गति होने के चलते ग्राम करेटी में पुलिया पर लोडिंग व्हीकल अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। बता दें मध्य प्रदेश में इन दिनों सड़क हादसे के चलते कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं, वहीं सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। सोमवार को गुजरात के पावी जैतपुर में एक लोडिंग वाहन पलटने से अलीराजपुर के दो व्यापारियों की भी मौत की खबर मिली थी।