फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A woman who went to work in the farm in Damoh was murdered over a land dispute

Damoh News: खेत में काम करने गई बहू को जेठ ने मारी कुल्हाड़ी, भूमि विवाद को लेकर की हत्या, मौके से फरार

Sat, 01 Apr 2023 03:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 01 Apr 2023 03:03 PM IST
सार

दमोह के मगरोन थाना क्षेत्र में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर जेठ ने अपनी बहू की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार जेठ की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
A woman who went to work in the farm in Damoh was murdered over a land dispute
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में दमोह के मगरोन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक वृद्ध जेठ ने अपनी बहू की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही एसपी राकेश कुमार सिंह और मगरोन थाना प्रभारी एसबी यादव मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। यह हत्या भूमि विवाद को लेकर की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मगरोन थाना क्षेत्र के फतेहपुर चौकी अंतर्गत आने वाले भिलोनी गांव में शनिवार सुबह यह हत्याकांड हुआ है। आरोपी दररू काछी (60) ने अपनी बहू यानी छोटे भाई की पत्नी प्रभा रानी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उस समय प्रभा खेत में काम कर रही थी। सिर और गर्दन में कई जगह कुल्हाड़ी का वार होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर थाना पुलिस सहित दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह भी घटनास्थल पहुंचे। हत्याकांड के कारण का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ।  लेकिन भूमि विवाद की बात भी बताई जा रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed