फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A three-month-old girl suffering from shortness of breath was burnt with hot rods 51 times in shahdol

MP: सांस लेने की तकलीफ से पीड़ित तीन माह की बच्ची को 51 बार गर्म सलाखों से दागा, हालत बिगड़ने पर ले गए अस्पताल

Thu, 26 Jan 2023 12:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 26 Jan 2023 12:45 PM IST
सार

परिजनों ने अंधविश्वास के फेर में इलाज के नाम पर तीन माह की बालिका को गर्म सलाखों से दगवा दिया है। इसके बाद भी सुधार नहीं आया तो बालिका की हालत बिगड़ी देख परिजन उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज में लेकर आए और भर्ती करा दिया।

विज्ञापन
A three-month-old girl suffering from shortness of breath was burnt with hot rods 51 times in shahdol
शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में सांस लेने में तकलीफ होने पर एक मासूम बच्ची को गर्म सलाखों से 51 बार दागने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शहर के पुरानी बस्ती में सांस लेने की तकलीफ एक तीन माह की बच्ची को गर्म सलाखों से 51 बार दागा गया। जब बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर गए, फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है।
विज्ञापन


डॉक्टर निशांत प्रभाकर के अनुसार बालिका की हालत नाजुक बनी हुई है, बताया जा रहा है कि पुरानी बस्ती निवासी रुचिता कोल जन्म के बाद से ही बीमार चल रही थी, निमोनिया और धड़कन तेज चलने की समस्या होने पर परिजनों ने अंधविश्वास के फेर में इलाज के नाम पर बालिका को गर्म सलाखों से दगवा दिया है। इसके बाद भी सुधार नहीं आया तो बालिका की हालत बिगड़ी देख परिजन उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज में लेकर आए और भर्ती करा दिया। परिजनों  ने बताया है कि कुछ दिन पूर्व बालिका को दकना कराया था, स्थानीय स्तर पर इलाज नहीं मिला था, इसलिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। शिशु रोग विभाग की टीम बालिका की निगरानी में लगी है। इलाज शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


 मामले में जब कलेक्टर वंदना वैद्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। गांव में अभियान चलाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे, हालांकि लगातार यह अभियान चल रहा है, अभियान में और तेजी लाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed