{"_id":"6624c2561448a94778055fac","slug":"a-sudden-fire-broke-out-in-a-parked-bus-and-it-burnt-to-ashes-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: खड़ी बस में अचानक लगी आग जलकर हुई राख, 40 मिनट की मशक्कत के बाद पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: खड़ी बस में अचानक लगी आग जलकर हुई राख, 40 मिनट की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Sun, 21 Apr 2024 01:08 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 21 Apr 2024 01:08 PM IST
सार
MP News: जिले के पृथ्वीपुर के निवाड़ी रोड पर एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड नगर परिषद पृथ्वीपुर को भी घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार की सुबह जिले के नगर पृथ्वीपुर के निवाड़ी रोड पर एक यात्री बस खाली खड़ी हुई थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बस मालिक को दी। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड नगर परिषद पृथ्वीपुर को भी घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
हालांकि जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और पूरी बस जलने लगी। करीब 30 मिनट की देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड के कारण रोड पर खड़ी बस जलकर राख हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शी रामकुमार ने बताया कि बस में इतनी भीषण आग लगी थी कि देखने वालों की रोंगटे खड़े हो गए थे।
विज्ञापन
सड़क पर लगा लंबा जाम
उन्होंने बताया कि फायर बिग्रेड के पहुंचते ही आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह एक निजी कंपनी की बस थी जो खड़ी हुई थी। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि आग कैसे लगी है और आग लगने का कारण क्या है। जब तक बस में आग लगी रही तब तक निवाड़ी रोड पर जाम लगा रहा और सैकड़ों की संख्या में लोग इस घटना को अपनी आंखों से देखते रहे।
विज्ञापन
