{"_id":"61c4701395eb885b7049eed4","slug":"a-poor-bhopal-woman-gave-rs-600-reward-to-police-for-immediate-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब पुलिस की अजब कहानी: गरीब महिला ने तत्काल कार्रवाई पर पुलिस को दिया 600 रुपये का ईनाम, DCP ने उसे कर दिया 3,000 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब पुलिस की अजब कहानी: गरीब महिला ने तत्काल कार्रवाई पर पुलिस को दिया 600 रुपये का ईनाम, DCP ने उसे कर दिया 3,000 रुपये
Thu, 23 Dec 2021 06:24 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 23 Dec 2021 06:24 PM IST
सार
भोपाल के कोलार थाना पुलिस ने एक गरीब महिला की फरियाद पर तत्काल कार्रवाई की। खुश होकर उस महिला ने 600 रुपये का इनाम पुलिसकर्मियों को दिया। DCP ने अपनी ओर से बढ़ाकर इनाम 3,000 रुपये कर दिया।
विज्ञापन
कोलार थाना क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई पर डीसीपी को 600 रुपये का चेक सौंपती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में एक गरीब महिला बहुत परेशान थी। उसने बांसखेड़ी कोलार में दो महीने पहले झुग्गी खरीदी थी। फिर भी कुछ लोग ताला तोड़कर उसकी झुग्गी में घुस आते थे। गाली-गलौज करते थे। बेटी को चोट पहुंचाने की धमकी देते थे। इस पर उसने कोलार थाना में शिकायत की थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और उसे झुग्गी पर जायज हक दिलवाया। इस पर महिला ने भोपाल पुलिस के डिप्टी कमिश्नर साईं कृष्ण थोटा को 5 पुलिसकर्मियों को इनाम के तौर पर 600 रुपये का चेक सौंपा। डिप्टी कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए अपनी तरफ से 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बांसखेड़ी निवासी 62 वर्षीय कृपाबाई टिटोरे ने दो महीने कैलाश नामक व्यक्ति से झुग्गी खरीदी थी। इसके बाद भी कैलाश के परिजन महिला को धमकाने उसके घर आ जाते थे। कभी ताला तोड़कर घुस जाते तो कभी धक्का-मुक्की और गाली-गलौज करते हुए उसे झुग्गी खाली करने की धमकी देते। उसकी बेटी को चोट पहुंचाने की धमकी भी दे रहे थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। झुग्गी वापस पाकर महिला खुश है। उसने थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों के लिए 600 रुपये का चेक इनाम स्वरूप डीसीपी को सौंपा। डीसीपी ने महिला को भोपाल पुलिस की ओर से धन्यवाद दिया। साथ ही पुलिस की ओर से हमेशा सहयोग का आश्वासन भी दिया।