{"_id":"5fdb25938ebc3e3b9c6e3f56","slug":"a-policeman-and-his-wife-killed-and-juvenile-girl-is-missing-with-his-friend-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मी और उसकी पत्नी की हत्या, नाबालिग बेटी अपने दोस्त के साथ गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मी और उसकी पत्नी की हत्या, नाबालिग बेटी अपने दोस्त के साथ गायब
Thu, 17 Dec 2020 03:02 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 17 Dec 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश पुलिस के विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) में तैनात 45 वर्षीय आरक्षक और उसकी पत्नी की तड़के धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में आरक्षक की नाबालिग बेटी और उसका दोस्त जांचकर्ताओं के शक के घेरे में हैं। ये दोनों सनसनीखेज वारदात के बाद से ही गायब हैं।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रशांत चौबे ने बताया कि एसएएफ के आरक्षक ज्योति प्रसाद शर्मा (45) और उनकी पत्नी नीलम शर्मा (43) के खून से सने शव उनके एरोड्रम क्षेत्र स्थित घर में मिले। एएसपी ने मौका-ए-वारदात के मुआयने के बाद बताया कि दोहरे हत्याकांड को धारदार हथियार से अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
चौबे ने बताया कि चश्मदीदों के मुताबिक, एसएएफ आरक्षक की 17 वर्षीय बेटी बृहस्पतिवार तड़के अपने घर के बाहर टहल रही थी, जबकि उसके घर से चीखें सुनाई पड़ रही थीं। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों और नाबालिग लड़की के घर के पास ही रहने वाले उसके दादा-दादी ने इन चीखों का सबब पूछा, तो लड़की ने जवाब दिया कि उसके माता-पिता लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि दोहरे हत्याकांड के बाद से एसएएफ आरक्षक की बेटी और उसका दोस्त गायब हैं। इसी वजह से वे शक के घेरे में आ गए हैं और उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि महीने भर पहले एसएएफ आरक्षक का उसकी बेटी के दोस्त से विवाद हो गया था। एएसपी ने बताया कि एसएएफ आरक्षक और उसकी पत्नी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
