{"_id":"6232ec4314186c1ff52eb904","slug":"a-petty-issue-led-to-the-fight-between-two-women-the-case-was-filed-by-both-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: बेर की झूठी गुठली पर विवाद इतना बढ़ा कि महिलाओं में हो गई मारपीट; दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: बेर की झूठी गुठली पर विवाद इतना बढ़ा कि महिलाओं में हो गई मारपीट; दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस
Thu, 17 Mar 2022 01:37 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:37 PM IST
सार
छतरपुर में बेर की झूठी गुठली को लेकर विवाद को लेकर महिलाओं में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
छतरपुर का बड़ा मलहरा थाना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के छतरपुर में बेर की झूठी गुठली को लेकर हुआ विवाद थाने तक पहुंच गया। दो महिलाओं में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
बड़ा मलहरा थाना क्षेत्र में ग्राम सूरजपुरा रोड में यह पड़ोसियों में विवाद हुआ। एक महिला की शिकायत है कि दूसरी ने बेर खाकर उसकी झूठी गुठली उसके घर के दरवाजे पर फेंक दी है। उसने दूसरी महिला को घर जाकर धमकाया। दोनों में बहस हो गई और बात मारपीट और गाली-गलौज तक पहुंच गई। इसके बाद दोनों ने थाने जाकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी।
पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय दीपू यादव पति यादवेंद्र सिंह ने थाने में आकर शिकायत की कि सुबह 10 बजे अनिता यादव और दशरथ यादव ने उसके साथ झगड़ा किया। उनका कहना था कि मैंने उनके दरवाजे पर बेर की झूठली फेंकी। बहस हुई तो अनिता ने धक्का-मुक्की की और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। दीपू यादव की शिकायत दर्ज होने के बाद अनिता यादव भी थाने पहुंच गई। उसने कहा कि दीपू यादव उनके घर के सामने बेर की झूठी गुठली फेंक रही थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना और विवाद व मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया। मामले की जांच शुरू कर दी है।