फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   a man was shot dead for not voting in the Panchayat elections by taking money in Morena

MP Election: हार से तिलमिलाए प्रत्याशी ने युवक की गोली मारकर की हत्या, चुनावी रंजिश में घटना को दिया अंजाम

Tue, 19 Jul 2022 01:23 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 19 Jul 2022 01:23 PM IST
सार

मुरैना में पैसा लेकर पंचायत चुनाव में वोट न देने पर एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी 

विज्ञापन
a man was shot dead for not voting in the Panchayat elections by taking money in Morena
मुरैना में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश में चुनाव संपन्न होने के बाद आपसी रंजिश को लेकर खून खराबा होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला मुरैना जिले के चंबल क्षेत्र का है। पैसे लेकर वोट न देने पर दो पक्षो में विवाद खड़ा हो गया। उसके बाद रुपये न देने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सराय छोला थाना क्षेत्र के तिलोंदा गांव की है। ग्रामीणों ने घटना को चुनावी रंजिश बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अभी आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सराय छोला थाना क्षेत्र के तिलोंदा निवासी मंजीत गुर्जर ने पंचायत चुनाव के दौरान अपने ही गांव के 30 वर्षीय कृष्ण पुत्र राम नाथ सिंह गुर्जर को 50 हजार दिए थे। बताया गया है कि पैसे वोट डालने के लिए दिए गए। उसने वोट नहीं डलवाए और वह हार गया। इसी को लेकर मंजीत सोमवार देर शाम अपने रुपये मांगने के लिए कृष्ण के घर गया। मंजीत के साथ अन्य लोग भी थे। मंजीत ने कृष्णा के घर पहुंचकर रुपयों की मांग की। साथ ही गाली गलौच करने का भी आरोप है। कृष्ण के विरोध करने पर उन्हें घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली कृष्णा के सिर पर लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कृष्णा के जमीन पर गिरते ही आरोपी मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना सराय छोला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की तलाश की तो उनके घर पर ताले लटके हुए मिले। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थित बनी हुई है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिसबल तैनात किया गया है। पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed