तीन माह की बच्ची को ट्रेन में छोड़ गया अंजान आदमी, चाइल्डलाइन ने रिकवर किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की शाम भोपाल से गुजर रही मालवा एक्सप्रेस में एक तीन महीने की बच्ची को कोई छोड़ गया। 12919 मालवा एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी S-7 में बर्थ संख्या 19-20 के पाास किसी यात्री को बच्ची मिली। इस संबंध में रेलवे प्रशासन और जीआरपी को ट्वीट करने के बाद चाइल्ड लाइन टीम ने विदिशा स्टेशन पर बच्ची को रिकवर किया।
हमने @CHILDLINE1098 को इस बात की जानकारी दी तो उनका Quick Response आया, #Vidisha रेलवे स्टेशन पर Child Line और GRP ने बच्ची को गाड़ी से उतार लिया।
विज्ञापन
Thank you @CHILDLINE1098 , @RailMinIndia @rpfcr and @PiyushGoyal pic.twitter.com/z9STLD9yh2विज्ञापन विज्ञापन— Monika Sharma🐤 (@moni_tiwari) January 26, 2019
बताया गया कि तीन माह की छोटी बच्ची को गाड़ी के गेट के पास छोड़ कोई व्यक्ति उतर कर चला गया। एक यात्री के ट्वीट करने के बाद तुरंत इसपर एक्शन लिया गया और बच्ची को जीआरपी ने गाड़ी से उतार लिया। मालवा एक्सप्रेस भोपाल से निकल चुकी थी।
आदर्श नाम के एक व्यक्ति ने अपने ट्विटर एकाउंट पर बच्ची की तस्वीर डाली थी। इसके बाद मोनिका शर्मा ने उनके ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा कि चाइल्ड लाइन को ट्वीट कर जानकारी देने के बाद बच्ची को रिकवर कर लिया गया है।
