फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A man jumps into the pond to escape from police, died, five policemen suspended

पुलिस से बचने के लिए युवक ने तालाब में लगाई छलांग, डूबने से मौत, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

Mon, 16 Nov 2020 01:22 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 16 Nov 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
A man jumps into the pond to escape from police, died, five policemen suspended
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के वीरपुर इलाके में पुलिस के डर की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पुलिस जुआ खेलने वालों को पकड़ने गई थी, उसी वक्त मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान एक युवक भागते हुए तालाब में कूद गया, जिसके बाद डूबने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पूरी घटना 13 नवंबर की है, जब दोपहर में वीरपुर के तालाब के पास जंगल में पुलिस जुआ खेलने वालों को पकड़ने पहुंची थी। वहां पुलिस को आता देखकर मौके पर मौजूद लोग भागने लगे। भागने वालों में रामगणेश रावत नाम का व्यक्ति भी था। काफी दूर तक पुलिस ने उसका पीछा किया। इस दौरान वो तालाब में कूद गया। परिजन के अनुसार, वो जुआ नहीं खेल रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे जबरन दौड़ाया। शनिवार की सुबह 10 बजे रामगणेश का शव तालाब से बरामद हुआ। इसके बाद परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर युवक की हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर थाने के सामने चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


एएसपी पीएल कुर्वे ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो चार घंटे बाद परिजन मान गए और चक्काजाम खोल दिया। उधर एसपी संपत उपाध्याय ने वीरपुर थाना प्रभारी जेपीएस जादौन सहित पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed