{"_id":"5ebcfa798ebc3e907149bd28","slug":"a-laborer-walks-800-km-for-17-days-with-the-wife-and-daughter-sitting-on-the-hand-cart-from-hyderabad-to-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाचारी: हाथगाड़ी पर पत्नी-बेटी को बिठाकर 17 दिन तक चलता रहा मजदूर, 800 किमी. खींची गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाचारी: हाथगाड़ी पर पत्नी-बेटी को बिठाकर 17 दिन तक चलता रहा मजदूर, 800 किमी. खींची गाड़ी
Thu, 14 May 2020 01:35 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 14 May 2020 01:35 PM IST
सार
- मध्यप्रदेश के मजदूर ने 800 किमी. तक खींची हाथगाड़ी
- गर्भवती पत्नी और बेटी को बिठकर 17 दिन चलता रहा
- मध्यप्रदेश के व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
800 किमी तक हाथगाड़ी को खींचकर घर पहुंचा मजदूर
- फोटो : Twitter
विस्तार
मध्यप्रदेश के रहने वाले एक मजदूर द्वारा अपनी पत्नी और बेटी को हाथगाड़ी पर बिठाकर 800 किलो मीटर तक खींचने का मामला सामने आया है। मजदूर का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के बालाघाट के कुंडे मोहगांव के रामू घोरमारे और उनकी पत्नी धनवंताबाई हैदराबाद में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन के कारण ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। पैसे न होने की वजह से गुजारा करना मुश्किल हो गया तो उन्होंने घर वापसी की योजना बनाई।
विज्ञापन
घर वापसी के लिए उन्हें कोई सरकारी साधन नहीं मिला। इसके बाद रामू अपनी गर्भवती पत्नी और दो साल की बेटी अनुरागिनी के साथ पैदल ही 800 किमी के सफर पर निकल पड़ा। उसने अपनी बेटी को गोद में लिया और पत्नी के साथ घर की तरफ चल पड़ा।
विज्ञापन
जब पत्नी की हिम्मत जवाब देने लगी तो रामू ने रास्ते में ही बांस और लकड़ी से हाथगाड़ी बनाई। हाथगाड़ी पर पत्नी और बेटी को बैठाया। फिर उसे खींचते हुए बालाघाट के लिए चल पड़ा। लगातार 17 दिन तक वो हाथगाड़ी खींचता रहा। जब वो तीनों बालाघाट की लांजी सीमा पर पहुंचे को एसडीओपी नितेश भार्गव ने उन्हें गाड़ी से घर भेजा।
