फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A girl Fell From Auto in Umaria District, Died on the spot

MP News: उमरिया से शहडोल जा रही युवती चलते ऑटो से गिरी, मौके पर ही हो गई मौत

Mon, 13 Mar 2023 07:44 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 13 Mar 2023 07:44 PM IST
सार

उमरिया जिले में चलते ऑटो से युवती गिर गई। वह बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
A girl Fell From Auto in Umaria District, Died on the spot
उमरिया में पुलिस हादसे के बाद कार्यवाही करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के मानपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम नौगमा की बीएससी छात्रा रितु पटेल पिता राजेश पटेल की चलते ऑटो से गिरकर मौत हो गई। वह शहडोल में रहकर बीएससी की पढ़ाई करती थी। अपने गांव से होली की छुट्टियों के बाद शहडोल लौट रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार रितु घर से मानपुर के लिए निकली थी। वहां से वह अपनी सहेलियों के साथ शहडोल जाने वाली थी। नौगमा से निकली जरूर, लेकिन मानपुर ही नहीं पहुंच सकी। ऑटो में भीड़ होने की वजह से रितु ड्राइवर सीट पर किनारे बैठी थी। साथ ही फोन पर बात भी कर रही थी। इस दौरान ऑटो अनियंत्रित हो गया और झटका लगा, जिससे रितु गिर गई। रितु सीने के बल गिरी थी, जिससे उसे अंदरूनी चोट लगी और उसने मौके पर ही तड़प-तड़पकर जान दे दी। ऑटो में सवार लोग उसे मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed