फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A farmer tried to suicide after wrote suicide note in madhya pradesh

मध्यप्रदेश: किसान ने की आत्महत्या की कोशिश, खून से लिखा सुसाइड नोट

Sun, 30 Sep 2018 03:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sun, 30 Sep 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
A farmer tried to suicide after wrote suicide note in madhya pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्य प्रदेश में किसानों की आत्महत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ तो राज्य के कृषि मंत्री लगातार कृषि कर्मठ अवार्ड से नवाजे जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर सूबे के किसान लगातार कर्ज के बोझ से आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। ताजा मामला सिवनी का है, जहां रविवार को फिर एक किसान ने कर्ज के बोझ से आत्महत्या करने की कोशिश की।  

विज्ञापन


दरअसल, सिवनी मुख्यालय से सटे गांव भंडारपुर के रहने वाले किसान संतकुमार ने इस बार चने की खेती की थी, जिससे उसने 115 क्विंटल चने निकाले थे और उसने उस फसल को 4 महीने पहले क्षेत्र की लूघरवाड़ा सरकारी सोसायटी में बेच दी। लेकिन उसका भुगतान उसे अभी तक नहीं मिला है। 
विज्ञापन


जब संतकुमार ने इस बात का स्पष्टीकरण मांगा तो उसे बताया गया कि अभी पोर्टल नहीं खुला है। लगातार कोशिशें करने के बाद भी उसकी भुगतान की समस्या का समाधान न हो सका। इसके बाद उसने अन्य क्षेत्र के किसानों के साथ मिलकर अपनी समस्या से सूबे के निजाम को भी अवगत कराया, लेकिन फिर भी कोई समाधान न निकल सका। इससे परेशान होकर उसने जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल वो सिवनी के जिला चिकित्सालय में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य किसानों ने बताया कि संतकुमार कर्ज के बोझ से दबा हुआ था। लगातार कोशिशों के बावजूद भी सोसाइटी ने उसकी फसल का पैसा नहीं दिया। तेज बारिश से उसकी फसल भी रखे-रखे खराब हो गई, जिसके बाद सोसाइटी अब उसे वापस कर रही थी। इससे वो बहुत परेशान था, जिसके बाद उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। 


किसान संतकुमार के पास से एक खून से लिखा पत्र भी मिला है, जिसमें उसने अपनी आप बीती लिखी है और अपनी मौत का जिम्मेदार जिले के अधिकारियों को बताया है। कांग्रेस ने इस मामले को प्रदेश स्तर पर उठाने की बात कही है और घटना की निंदा करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed