मध्यप्रदेश: बेटे से नाराज किसान ने अपने कुत्ते को पैतृक संपत्ति में कानूनी उत्तराधिकारी बनाया
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बॉलीबुड फिल्म 'एंटरटेनमेंट' की कहानी वास्तविक जिंदगी में सामने आई है। अक्षय कुमार की फिल्म 'एंटरनटेनमेंट' में एक बिजनेसमैन अपनी संपत्ति अपने वफादार कुत्ते के नाम कर देता है। इसी तरह छिंदवाड़ा के बाड़ीबाड़ा गांव के किसान ने भी अपनी आधी जायदाद अपने कुत्ते के नाम कर दी है। किसान के कुत्ते का नाम जैकी है।
अपने बेटे के व्यवहार से दुखी किसान ने वसीयत में बाकायदा लिखा है कि कुत्ता उसकी हर समय देखरेख करता है। इसलिए जो जैकी का ध्यान रखेगा, वही उसके हिस्से की संपत्ति का हकदार होगा। ओम नारायण वर्मा नाम के किसान ने अपने पालतू कुत्ते को अपनी पैतृक संपत्ति का कानूनी उत्तराधिकारी नामित किया है। ओम नारायण वर्मा ने कहा कि 'मेरे पास लगभग 21 एकड़ जमीन है। मैंने अपनी संपत्ति का हिस्सा अपनी पत्नी और अपने कुत्ते के बीच बांटा है।'
Madhya Pradesh: A farmer has named his pet dog as legal heir of his ancestral property, in Chhindwara district.
"I own around 21 acres of land. I have divided the share of my property between my wife and my dog," Om Narayan Verma says. pic.twitter.com/cbOVkos4iHविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 31, 2020
छिंदवाड़ा के चौरई ब्लॉक के बाड़ीबड़ा गांव में रहने वाले 50 वर्षीय ओम नारायण वर्मा ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी से उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। दूसरी पत्नी से दो बेटियां हैं। ओम वर्मा ने संपत्ति का आधा हिस्सा अपनी दूसरी पत्नी के नाम किया है और बाकी का आधा हिस्सा उसने अपने वफादार कुत्ते के नाम कर दिया है।
50 साल के ओम नारायण वर्मा ने अपनी वसीयत में लिखा है कि 'मेरी सेवा मेरी दूसरी पत्नी और पालतू कुत्ता करता है इसलिए मेरे जीते जी वह मेरे लिए सबसे अधिक प्रिय है। मेरे मरने के बाद पूरी संपत्ति और जमीन-जायदाद का हकदार दूसरी पत्नी चम्पा वर्मा और पालतू कुत्ता जैकी होगा। साथ ही कुत्ते की सेवा करने वाले को जायदाद का अगला वारिस माना जाएगा।
