फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   80 years old Ex Chinese soldier gets visa to visit India, family lives in Balaghat, Madhya Pradesh

पूर्व चीनी सैनिक को भारत आने के लिए मिला वीजा, मध्य प्रदेश के बालाघाट में रहता है परिवार

Thu, 05 Sep 2019 10:29 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Thu, 05 Sep 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
80 years old Ex Chinese soldier gets visa to visit India, family lives in Balaghat, Madhya Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

एक पूर्व चीनी सैनिक को भारत आने के लिए पांच महीने की जद्दोजहद के बाद गुरुवार को वीजा मिल गया। चीन के 80 वर्षीय पूर्व सैनिक वांग क्यू 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान कथित तौर पर रास्ता भटक कर भारत आ गया था और यहां बालाघाट जिले में अपना परिवार बसाने के दशकों बाद 2017 में वापस अपने देश चीन चला गया।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले के तिरोड़ी गांव से वांग क्यू के बेटे विष्णु ने बताया कि, मेरे पिता को आखिरकर गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे भारत आने का वीजा मिला गया है। उन्होंने कहा कि एक या दो दिन के अंदर वह भारत यात्रा के लिये अपने टिकट बुक करा लेंगे।
विज्ञापन


विष्णु ने बताया कि इस बार अधिकारियों ने पिता को छह माह की अवधि के लिये वीजा दिया है और उसके बाद उन्हें फिर से नया वीजा लेने के लिये बीजिंग जाना होगा। उन्होंने कहा, फिलहाल हम खुश हैं कि आखिरकार उन्हें वीजा मिल गया। चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के पूर्व सैनिक वांग क्यू को 1962 में चीन-भारत युद्ध के कुछ ही समय बाद भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते हुए पकड़ा गया था। जासूसी के आरोप में क्यू छह साल तक भारतीय जेलों में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल से रिहा होने के बाद क्यू मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के तिरोड़ी गांव में बस गया, जहां उन्होंने एक स्थानीय महिला से शादी कर ली। उसके चार बच्चे हैं। भारत में दशकों रहने के बाद 2017 में वह वापस अपने देश चीन चला गया।


बेटे विष्णु ने कहा कि यहां से चीन जाने के बाद वह अक्टूबर 2018 में भारत आये थे। उसके बाद वह भारत नहीं आ सके क्योंकि अप्रैल 2019 में आवदेन देने के बाद उन्हें भारतीय वीजा नहीं मिल पाया था। बीजिंग में भारतीय अधिकारियों ने बुधवार को पुष्टि की कि क्यू को भारत आने का वीजा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed