{"_id":"5d123f538ebc3e3ccf3dfeda","slug":"5-year-old-girl-kidnapped-raped-in-narsinghpur-jabalpur-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां और बहन के साथ सो रही पांच साल की बच्ची को उठा ले गए बदमाश, किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां और बहन के साथ सो रही पांच साल की बच्ची को उठा ले गए बदमाश, किया दुष्कर्म
Tue, 25 Jun 2019 09:05 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 25 Jun 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में एक पांच साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि थाने से कुछ ही दूरी पर बच्ची को उसके घर से अगवा कर लिया गया और फिर उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
मासूम अपनी मां और बहन के साथ घर में सो रही थी, तभी आरोपी उसे वहां से उठा के अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट और आईपीसी की धारा के तहत केस दर्ज किया है और आरोपी की तलाश में जुटी है। बच्ची का नरसिंहपुर जिला अस्पताल से उसे गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक गुरु करण सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार जबलपुर का रहने वाला है, जो नरसिंहपुर में किराए के मकान में रह रहा है। वहीं बच्ची के स्वस्थ होने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि उससे घटना के बारे में पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन
