फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   4269 constables will be recruited in Madhya Pradesh police department, Shivraj singh government orders

मध्यप्रदेश पुलिस महकमे में होगी 4269 कांस्टेबलों की भर्ती, शिवराज सरकार ने दिए आदेश

Sat, 27 Jun 2020 11:24 AM IST
आसिम खान पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Sat, 27 Jun 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
4269 constables will be recruited in Madhya Pradesh police department, Shivraj singh government orders
सांकेतिक तस्वीर

कोविड-19 संकट के मद्देनजर मध्यप्रदेश सरकार पुलिस महकमे में शीघ्र ही 4269 आरक्षकों की भर्ती करेगी। मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राज्य के पुलिस महानिदेशक विवेक जोहरी को 4269 पुलिस आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


गृह मंत्री ने यहां पुलिस मुख्यालय में विभागीय समीक्षा करते हुए शुक्रवार को यह निर्देश दिए। मिश्रा ने कहा कि विभाग में आरक्षकों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाए और साथ ही विभागीय अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया नियमानुसार शुरू की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विभागीय अधिकारी पूरी सजगता और तत्परता से कार्य करें।  उन्होंने कहा कि साइबर अपराध नियंत्रण प्रौद्योगिकी को उन्नत बनाया जाए और सोशल मीडिया शाखा को सशक्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सेना की तर्ज पर पुलिस अस्पताल बनाने का प्रस्ताव पेश किया जाए। उन्होंने कहा कि बैठक में मिश्रा ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का मुख्यालय सिंगरौली से भोपाल स्थानांतरित किए जाने की मंजूरी दी। 


साथ ही उन्होंने भोपाल की फायरिंग रेंज को बालमपुर की नवीन फायरिंग रेंज में स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक बजटीय स्वीकृति और प्रदेश में पुलिस बल बढ़ाए जाने के लिए गृह मंत्रालय से मंजूरी लिए जाने के वास्ते आवश्यक कार्यवाही हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed