फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   40 thousand rupees were demanded to reinstate the suspended teacher in Satna, Lokayukta caught two officers

MP News: सतना में निलंबित शिक्षक को बहाल करने के लिए मांगे थे 40 हजार रुपये, लोकायुक्त ने दो अफसरों को पकड़ा

Mon, 27 Feb 2023 07:24 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 27 Feb 2023 07:24 PM IST
सार

सतना के अमरपाटन में लोकायुक्त ने खंड शिक्षा अधिकारी और जूनियर ऑडिटर को 40 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। उन्होंने एक निलंबित शिक्षक को बहाल करने के लिए यह घूस मांगी थी।  
 

विज्ञापन
40 thousand rupees were demanded to reinstate the suspended teacher in Satna, Lokayukta caught two officers
सतना में दो अधिकारियों को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना के अमरपाटन में रीवा लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश निगम और जूनियर ऑडिटर अशोक गुप्ता को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। नादान के जुरूआ नरवार स्कूल में निलंबित शिक्षक नासिर खान को जिला शिक्षा अधिकारी से बहाल कराने के एवज में चालीस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त टीम ने दोनों अधिकारियों को रंगे हाथों दबोच लिया। 12 सदस्यीय टीम आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन


सतना जिले में जिला मुख्यालय से जो इलाका जितना दूर है, भ्रष्टाचार उतना ही अधिक होता है। सतना के अमरपाटन स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सोमवार को रीवा लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। उसने दो अफसरों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त की कार्यवाही से पूरे अमरपाटन में सनसनी फैल गई। एक साल पहले नादान के जुरूआ नरवार स्कूल में पदस्थ शिक्षक नासिर खान को स्कूल में अनुपस्थित रहने पर निलंबित कर दिया गया था। खंड शिक्षा कार्यालय अमरपाटन में अटैच कर दिया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश निगम और ऑडिटर अशोक गुप्ता निलंबित शिक्षक नासिर खान से बहाली कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के नाम पर पचास हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। परेशान शिक्षक नासिर खान ने लोकायुक्त रीवा से शिकायत कर दी। शिकायत सत्यापित होने के बाद रीवा लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने योजना के मुताबिक पीड़ित शिक्षक को अमरपाटन के खंड शिक्षा कार्यालय भेजा। पीड़ित आवेदक शिक्षक जैसे ही दोनों अधिकारियों को रिश्वत के चालीस हजार रुपये दिए, पीछे से लोकायुक्त टीम ने पहुंचकर दोनों को रंगेहाथों पकड़ लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed