{"_id":"642e8e11a2c62a1bec071be7","slug":"40-people-ill-after-eating-matka-kulfi-at-the-fair-complained-of-stomach-ache-vomiting-and-diarrhea-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मेले में मटका कुल्फी खाने से 40 लोग बीमार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मेले में मटका कुल्फी खाने से 40 लोग बीमार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद पहुंचे अस्पताल
Thu, 06 Apr 2023 02:47 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 06 Apr 2023 02:47 PM IST
सार
खरगोन में रेणुका माता मंदिर में मटका कुल्फी खाने के बाद करीब 40 लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए। सभी को पेट में दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
मटका कुल्फी खाने से 40 लोग बीमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरगोन जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र के राजपुरा और छटलगांव के बीच करीब 40 लोग फूड पॉयजनिंग के शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि सभी रेणुका माता के मेले मे गए थे, जहाँ मटका कुल्फी खाने के बाद सभी को पेट दर्द के साथ ही उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गयी थी। जिसके बाद आधा दर्जन गांवों जिनमें नागझिरी, राजपुरा, छटलगांव, बडगांव, घट्टी और बलगांव के लोगों को खरगोन के जिला अस्पताल में देर रात एक बजे के करीब भर्ती कराया गया। फूड पॉयजनिंग के शिकार लोगों में 16 बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल दो बच्चों को छोड़कर सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना के बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापू सिंह परिहार, मेनगांव टीआई दिनेश कुशवाह सहित प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। मरीजों और ग्रामीण लोगों का कहना है कि मटका कुल्फी खाने के बाद लोग फूड पॉयजनिंग के शिकार हुए। नागझिरी के रहने वाले मरीज दिनेश कुशवाहा ने बताया कि हम रेणुका माता के मेले में गए थे। जहां एक दुकान से मैंने और मेरी बेटी ने कुल्फी खाई थी। जिसके बाद हमारी तबीयत बिगड़ गई। इसी तरह की तकलीफ से लगभग 40 से ज्यादा लोग पीड़ित है। सभी को इलाज के लिए लाया गया है।
वहीं, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बाबू सिंह परिहार ने बताया कि रेणुका माता का एक दिनी मेला लगा है, जिसमें आसपास के गांव के लोग पहुंचे हैं। कुल्फी खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हम लोग नागझिरी आए थे। हमने ग्रामीणों को देखा, तो वह उल्टी-दस्त से परेशान थे। तो हमने तुरंत एंबुलेंस को कॉल कर सभी को अस्पताल ले आए। आरएमओ डॉक्टर दिलीप सेप्टा ने बताया कि राजपुरा में रेणुका माता का मेला लगा था। जहां पर मटका कुल्फी खाने से कुछ बच्चे और बड़े फूड पॉयजनिंग के चलते उल्टी-दस्त का शिकार हो गए। लगभग 40 लोगों को भर्ती किया गया है। दो बच्चों को छोड़ सभी की स्थिति सामान्य है।