{"_id":"5aa5df334f1c1ba2238b4a52","slug":"40-feet-deep-in-the-borewell-got-saved-in-the-innocent-roshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 फुट गहरे बोरवेल में गिरे मासूम रोशन को बचाने में मिली कामयाबी, लगे 36 घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 फुट गहरे बोरवेल में गिरे मासूम रोशन को बचाने में मिली कामयाबी, लगे 36 घंटे
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल
Updated Mon, 12 Mar 2018 07:30 AM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के देवास जिले में 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरे चार वर्षीय मासूम रोशन को बचाने में कामयाबी मिल गई है। रविवार रात करीब 11 बजे जब रोशन को एक रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया तो मौके पर मौजूद उमरिया गांव और रेस्क्यू में जुटे एसडीआरएफ, सेना व जिला प्रशासन के लोग झूम उठे। करीब 36 घंटे बाद सबकी मेहनत रंग लाई। रोशन को बोरवेल से बाहर लाने के बाद तुरंत 108 एम्बुलेंस से खातेगांव पहुंचाया गया, जहां उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उसकी हालत स्थिर है।
गौरतलब है कि कल शनिवार को पूर्वान्ह लगभग 11 बजे रोशन खेलते खेलते बोरवेल में गिर गया था। वह अपनी मां और दो भाईयों के साथ उमरिया गया था। मां खेत पर काम कर रही थी और तीनों भाई पड़ोस में हीरालाल जाट के खेत में खेल रहे थे। तभी रोशन सूखे पड़े बोरवेल में गिर गया था। वह करीब 36 घंटे तक 27 फुट गहरे गड्ढे में फंसा रहा। इस दौरान उसे ऑक्सीजन, पानी और दूध दिया जाता रहा। रेस्क्यू टीम बच्चे तक पहुंचने के लिए बोरवेल के बगल में खुदाई कर रही थी, पर पत्थर की चट्टान आने के कारण उसका काम बढ़ गया। इसी वजह से समय भी ज्यादा लग गया।