फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   35 thousand cheated from bullion dealer by selling fake gold

Katni News: नकली सोना बेचकर सराफा कारोबारी से ठगे 35 हजार, पुलिस ने जांच की शुरू, जानें मामला

Mon, 22 Jan 2024 03:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 22 Jan 2024 03:33 PM IST
सार

Katni News: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर नकली सोना बेचने का मामला समाने आया है, जिसका शिकार खुद एक सराफा कारोबारी हुआ है। दरअसल, पूरा मामला रंगनाथ थाना क्षेत्र से महज 100 कदमों की दूरी में अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
35 thousand cheated from bullion dealer by selling fake gold
नकली सोना बेचकर सराफा कारोबारी से ठगे 35 हजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

3 महिलाओं ने सराफा व्यवसाई ओम प्रकाश सोनी को बेवकूफ बनाते हुए बताया की वह बाहर से आई है और उनके पैसे चोरी हो गए, अब उन्हें पैसों की आवश्कता है। इसलिए उन्हें अपनी सोने की 5 लॉकेट से बने मंगलसूत्र को बेचना है। जिस पर दुकान संचालक भी दया दिखाते हुए सामान्य जांच के बाद सोना खरीद लिया। महिलाओं ने उसमें से कुछ चांदी के जेवरात भी खरीदे और बाकी 35 हजार लेकर चंपत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
हालांकि सराफा कारोबारी को अपने साथ हुए धोखाधड़ी का पता उस वक्त चला जब उसने पांचों लॉकेट की जांच एक एक करके करना शुरू कर दिया और सभी के सभी नकली निकले, फिर क्या आनन-फानन में ओम प्रकाश सोनी रंगनाथ थाने पहुंचा और मामले की शिकायत देते हुए प्रभारी नवीन नामदेव के घटना से अवगत कराया। पुलिस ने बताया की मामले की शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed