फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   32 patients of black fungus died in Indore hospital within 20 days

मध्यप्रदेश: इंदौर के अस्पताल में 20 दिन के भीतर ब्लैक फंगस के 32 मरीजों ने तोड़ा दम

Wed, 02 Jun 2021 03:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 02 Jun 2021 03:27 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में कोरोना के बाद ब्लैक फंगस संक्रमण जानलेवा साबित हो रहा है। इंदौर में 93 प्रतिशत मरीज कोविड-19 के संक्रमण से ठीक होने के बाद ब्लैक फंगस के शिकार हुए हैं। आसपास के जिलों के मरीज भी एमवायएच में भर्ती हैं। 

विज्ञापन
32 patients of black fungus died in Indore hospital within 20 days
अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मध्यप्रदेश में ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) कहर बनकर टूट रहा है। इंदौर जिले में ब्लैक फंगस के ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में पिछले 20 दिनों के भीतर इस बीमारी के 32 मरीजों की मौत हो गई। एमवायएच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। एमवायएच, राज्य में ब्लैक फंगस का इलाज करने वाला सबसे व्यस्त अस्पताल है जहां इंदौर के अलावा अन्य जिलों के मरीज भी भर्ती हैं।

विज्ञापन


एमवायएच के अधीक्षक प्रमेंद्र ठाकुर ने बताया, "हमारे अस्पताल में ब्लैक फंगस का पहला मरीज 13 मई को भर्ती हुआ था और अब तक इसके कुल 439 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इनमें से 84 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 32 मरीजों की मौत हो चुकी।" अधीक्षक ठाकुर ने बताया कि एमवायएच में ब्लैक फंगस के मरीजों की वर्तमान मृत्यु दर 7.29 प्रतिशत है। हालांकि, यह दर राज्य के अन्य अस्पतालों के मुकाबले कम है।
विज्ञापन


अस्पताल में 200 मरीजों की सर्जरी
एमवायएच अधीक्षक ने बताया, "हम ब्लैक फंगस के मरीजों की जान बचाने के लिए पिछले 20 दिनों में 200 से ज्यादा लोगों की सर्जरी कर चुके हैं।" एमवायएच में फिलहाल ब्लैक फंगस के 323 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 14 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं, जबकि 301 व्यक्तियों में इस महामारी से उबरने के बाद ब्लैक फंगस की समस्या उत्पन्न हुई है। ब्लैक फंगस के आठ अन्य मरीजों को कोविड-19 होने का कोई रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में इंदौर सबसे ज्यादा प्रभावित जिला
गौरतलब है कि इंदौर, मध्य प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक महामारी के कुल 1,50,516 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,347 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।


सूबे में पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम
मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से नीचे आ गया है। सूबे में एक्टिव केसों की संख्या 20,000 से भी कम हो गई है। राज्य में अब तक कोरोना के 7.80 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 7.5 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि 8,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में अब तक 1,11,67,304 वैक्सीन डोज भी लग चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed