{"_id":"65d42e57d163f252e0069e2a","slug":"28th-mass-marriage-conference-of-yadav-community-in-sehore-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: यादव समाज का 28वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंडे कई जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: यादव समाज का 28वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंडे कई जोड़े
Tue, 20 Feb 2024 10:15 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 20 Feb 2024 10:15 AM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम यादव ने कहा कि सामूहिक विवाह मात्र एक आयोजन भर नहीं हैं, दूरगामी समय में इसके बड़े लाभ हैं। किसी कमजोर, जरूरतमंद या असहाय परिवार की कन्या का विवाह कराने से बढ़कर कोई अन्य पुनीत कार्य नहीं है।
विज्ञापन
विवाह बंधन में बंधे जोड़े।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिहोर में यादव ग्वाल समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में आधा दर्जन से अधिक जोड़े विधि-विधान से शादी के बंधन में बंधे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक विवाह का बढ़ता प्रचलन समाज के भले के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इससे समय की बर्बादी, दान-दहेज और फिजूलखर्ची जैसी कुरीतियों से भी समाज को मुक्ति मिल सकती है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार समाज के वरिष्ठ गेंदलाल यादव की अध्यक्षता में यादव समाज का 28 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन शहर के ग्वालटोली में संपन्न हुआ। प्रदेश स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में शहर समेत अन्य जगह से वर-वधु शामिल हुए। सम्मेलन में नौ जोड़े अग्नि को साक्षी मानकर परिणय सूत्र में बंधे।
विज्ञापन
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम यादव ने कहा कि सामूहिक विवाह मात्र एक आयोजन भर नहीं हैं, दूरगामी समय में इसके बड़े लाभ हैं। किसी कमजोर, जरूरतमंद या असहाय परिवार की कन्या का विवाह कराने से बढ़कर कोई अन्य पुनीत कार्य नहीं है। इस बात का प्रमाण है कि आज हर छोटे-बड़े जिलों, कस्बों या शहरों में कई वैवाहिक संस्थाएं मिलजुकर सैकड़ों कन्याओं के हाथ सामूहिक विवाह के माध्यम से पीले कर रही हैं।
विज्ञापन
सर्वजातीय वैवाहिक समितियां, सजातीय संस्थाएं सभी जातियों और अपनी जाति के सामूहिक विवाह में सक्रिय हैं। ये संस्थाएं विवाह जैसे सामाजिक पुण्य कार्य में अपनी सराहनीय भूमिका निभाती हैं। सामूहिक विवाह समारोह के दौरान समाज के छोटेलाल चौधरी, ओमकार दीवान, अमर सिंह यादव समेत अन्य का सराहनीय सहयोग रहा।
