{"_id":"6045316c8ebc3ef1095d193e","slug":"20-years-old-tiger-died-in-bhopal-van-vihar-national-park-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 20 साल के वयोवद्ध बाघ की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 20 साल के वयोवद्ध बाघ की हुई मौत
Mon, 08 Mar 2021 01:32 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
tiger
- फोटो : Social Media
भोपाल में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 20 साल के वयोवृद्ध बाघ की रविवार को मौत हो गई। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल के एक अधिकारी ने बताया, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में वयोवृद्ध बाघ मुन्ना को तमाम प्रयासों के बावजूद बचाया नहीं जा सका। रविवार को सुबह इसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस बाघ ने दो मार्च से अपना सामान्य भोजन लेना बंद कर दिया था। इसके पहले इसके दोनों पैर भी लकवा ग्रस्त हो गए थे, जिससे उठने और चलने में अक्षम था। अधिकारी ने बताया कि वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता एवं तीन अन्य चिकित्सकों द्वारा नर बाघ मुन्ना का इलाज किया जा रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया इस नर बाघ की मृत्यु का कारण वृद्धावस्था होना बताया गया है। उल्लेखनीय है कि इस बाघ को सामान्य वन मंडल पश्चिम मंडला से 24 अक्टूबर 2019 को बचाव करके वन विहार लाया गया था।
विज्ञापन
