फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   20 tigers roaming in rural areas of Shahdol, shocking figures revealed in task force meeting

MP: शहडोल के ग्रामीण क्षेत्रों में चहलकदमी कर रहे 20 बाघ, टास्क फोर्स की बैठक में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Tue, 07 Feb 2023 03:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 07 Feb 2023 03:39 PM IST
सार

शहडोल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 20 बाघ घूम रहे हैं। शहडोल रेंज के  मुख्य वन संरक्षक लाखन सिंह उईके ने संभाग स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में ये जानकारी दी। उन्होंने आपराधिक तत्वों के खिलाफ भी वन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
20 tigers roaming in rural areas of Shahdol, shocking figures revealed in task force meeting
शहडोल के ग्रामीण क्षेत्रों में घूम रहे 20 बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 20 बाघों का मूवमेंट है। बाघों के मूवमेंट के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पिछले दिनों बाघ के हमले से ग्रामीण की मौत का मामला भी सामने आ चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को वन्य प्राणियों की सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। साथ ही वन्य प्राणियों का शिकार करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। वनों की अवैध कटाई पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं, वन क्षेत्र से अवैध खनिज के उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती से नियंत्रण किया जा रहा है। मुख्य वन संरक्षक शहडोल रेंज लाखन सिंह उईके कमिश्नर राजीव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संभाग स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में ये जानकारी दी। सीसीएफ उईके ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के तार बिछाकर वन्य प्राणियों का शिकार  करने वालों, आपराधिक तत्वों के विरूद्ध भी वन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


लोगों को किया जाए जागरूक
कमिश्नर शर्मा ने कहा कि शहडोल संभाग में ग्रामीण क्षेत्रों में वन्य प्राणियों के मूवमेंट को दृष्टिगत रखते हुए  जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। ग्रामीणों को वन्य प्राणियों एवं स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। ग्राम पंचायतों के सरपंचों, सामाजिक मुखियाओं का भी सहयोग लिया जाए। कमिश्नर ने कहा कि वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ वन्य अपराधों में संलग्न आपराधिक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई भी करें। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए कि शहडोल जिले में वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए अनुविभाग स्तर पर टास्क फोर्स कमेटी का गठन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed