माता का हवन करा रहे पुजारी के तलवार से हाथ काटे, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक दबंग व्यक्ति ने अष्टमी का हवन करा रहे पुजारी के दोनों हाथ काट दिए। खून में लथपथ पुजारी की बाद में मौत हो गई। यह घटना बुधवार रात की है।
पुजारी रवींद्र पांडे नीमच जिले में मनासा के नजदीक मेरियाखेड़ी गांव स्थित करणी माता के मंदिर में हवन करा रहे थे। इसी बीच भंवर सिंह नामक शख्स तलवार लेकर वहां पहुंचा और उसने पुजारी के दोनों हाथ काट दिए।
इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे। हमले के दौरान 65 वर्षीय पुजारी मदद के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन उनको बचाने के लिए कोई भी सामने नहीं आया।
चल रहा था विवाद
घटनास्थल पर लोग चुपचाप तमाशा देखते रहे। वहीं, पुजारी के हाथ काटने के बाद
आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद कुछ लोग पुजारी को पास के अस्पताल ले
गए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
पुलिस को घटना के बाद सूचित किया
गया, लेकिन पुलिस अस्पताल पहुंची। बताया जा रहा है कि पुजारी पांडे को
मेरियाखेड़ी मंदिर से दो बीघा जमीन मिली थी।
इसी को लेकर उनका भंवर के साथ
विवाद चल रहा था। भंवर ने जमीन पर कब्जा भी कर रखा था।
