{"_id":"62e50f0b6eec1057ac63c7d8","slug":"16-yearn-old-teenager-drowned-in-water-in-sagar-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News : चेतावनी बोर्ड को नजरअंदाज करना पड़ा भारी, सागर के वाटर फॉल में डूबा 16 साल का नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News : चेतावनी बोर्ड को नजरअंदाज करना पड़ा भारी, सागर के वाटर फॉल में डूबा 16 साल का नाबालिग
Sat, 30 Jul 2022 04:29 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 30 Jul 2022 04:29 PM IST
सार
सागर के राजघाट बांध के करीब एक वाटर फॉल में मौज.मस्ती के लिए दोस्तों के साथ पहुंचा 16 साल का रमाकांत डूब गया। दोस्त बचाने के लिए गुहार करते रहेए लोग आए पर बचाने कोई पानी में नहीं उतरा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सागर में एक 16 साल का किशोर पानी में डूब गया। वह दोस्तों के साथ मौज.मस्ती के लिए राजघाट बांध के ओवरफ्लो सेक्शन में गया था। चार घंटे की मेहनत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने उसकी लाश को बाहर निकाला। किशोर के दोस्तों को तैरना नहीं आता था। उन्होंने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। लोग आए भीए लेकिन कोई भी किशोर को बचाने पानी में नहीं उतरा।
मामला राजघाट के ओवरफ्लो सेक्शन का है। गोपालगंज पुलिस के अनुसार तिली गांव निवासी रमाकांत प्रजापति उम्र 16 साल अपने दोस्त कार्तिक सेन व एक अन्य के साथ पिकनिक मनाने गया था। कार्तिक ने पुलिस को बताया कि रमाकांत ओवरफ्लो के पास ही पानी में उतरकर नहाने लगा। वह पानी में तैरने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह बहाव में बहने लगा। दोस्तों ने शोर मचाया ताकि उसे कोई बचा लेंए लेकिन रमाकांत को बचाने के लिए पानी में उतरने की कोई हिम्मत नहीं कर सका।
पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। स्पिल-वे के आगे चार घंटे की मेहनत के बाद रमाकांत का शव बाहर निकाला गया। राजघाट डैम पर लोगों की भीड़ लगती है और लोग यहां सेल्फी लेने के चक्कर में दुस्साहस कर जाते हैं।