{"_id":"58d8f0c34f1c1b027c63dd72","slug":"15-dies-and-50-injured-in-truck-overturn-in-jabalpur-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ट्रक के पलटने से 15 की मौत, 50 से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी ट्रक के पलटने से 15 की मौत, 50 से ज्यादा घायल
amarujala.com- Presented by : मुकेश झा
Updated Mon, 27 Mar 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के जबलपुर में बहुत बड़ा हादसा हुआ है। हादसा मिनी ट्रक के पलटने से हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है,जबकि 50 से ज्यादा के घायल हो गए। हालांकि घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हादसा जबलपुर से लगभग 50 किलोमीटर दूर चरगवां रोड पर हुआ। एक मिनी ट्रक के अनियंत्रित होने की वजह से हुई। हादसा को इतना भयावह बताया जा रहा है कि कुछ लोगों की मौत तो मौके पर ही हो गई, जबकि कुछ की अस्पताल ले जाते वक्त।
विज्ञापन
वहीं, घायलों से पुछताछ करने पर उन्होंने बताया कि ड्राइवर ने ढलान पर मिनी ट्रक का इंजन बंद कर दिया था,जिसके कारण मिनी ट्रक असंतुलित हो गया। ड्राइवर के इंजन पर काबू ना पाने की वजह से मिनी ट्रक आगे जाकर पलट गया। हालांकि, हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन दोनो मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
