{"_id":"5b9d2d4e867a552c9418aa15","slug":"13-policemen-suspended-in-case-of-defaults-in-security-of-senior-officials-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: सुरक्षा में भारी चूक के चलते 13 पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: सुरक्षा में भारी चूक के चलते 13 पुलिसकर्मी निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sat, 15 Sep 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिला मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की सुरक्षा में चूक के मामले में 13 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालाघाट जिला मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की सुरक्षा में चूक के मामले में शनिवार को 13 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया और विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के चार अन्य जवानों के निलंबन की कार्रवाई के लिये कमांडेट को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक ए. जयदेवन ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों की सुरक्षा में लापरवाही बरती गयी। कर्तव्य में लापरवाही बरतने को लेकर 13 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। ये सभी यहां थानों में पदस्थ पुलिसकर्मी एवं एसएएफ के जवान हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एसएएफ के अन्य चार जवानों पर भी निलंबन की कार्रवाई के लिये कमांडेट को पत्र लिखा गया है। इन्होंने भी वरिष्ठ अधिकारियों की सुरक्षा में लापरवाही बरती थी। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या इन्हें पिछले सप्ताह कलेक्टर बंगले में जुआ खेलने का आरोप भी है तो इस पर जयदेवन ने बताया कि कलेक्टर बंगले में ताश खेलने की बात सही नहीं है। (इनपुट: भाषा)
विज्ञापन
