{"_id":"61066cb2d19de77d4e0a1782","slug":"13-injured-in-bus-accident-in-vidisha-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा : विदिशा में बस पलटने से 13 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा : विदिशा में बस पलटने से 13 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
Sun, 01 Aug 2021 03:13 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 01 Aug 2021 03:13 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में रविवार की सुबह सड़क हादसे में 13 लोग घायल हो गए।तीन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। विदिशा के पास भोपाल-सागर हाइवे पर बस पलट गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बस हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के विदिशा में एक तेज रफ्तार बस हादसे का शिकार हो गई। भोपाल-सागर स्टेट हाइवे पर रविवार सुबह तेज गति से जा रही बस पलट गई, इसमें 13 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। तीन गंभीर घायलों का इलाज भोपाल के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वहीं 10 यात्री को हल्की चोटें आई हैं। विदिशा स्वास्थ्य केंद्र पर इन लोगों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना प्रभारी कमलेश सोनी ने बताया कि यह हादसा राजधानी भोपाल से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित राजमार्ग पर हिरनई गांव के पास सुबह 5.40 बजे हुआ। हालांकि, घटना के बाद सड़कों पर आवाजाही शुरू हो गई थी। जैसे ही बस पलटी की स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिसबलों ने सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
थाना प्रभारी कमलेश सोनी ने बताया कि 22 यात्रियों को लेकर यह बस भोपाल से सागर की ओर जा रही थी। साथ ही बताया कि इस हादसे में 13 यात्री घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। फिलहाल बस चालक मौके से फरार है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
