{"_id":"5ecff50f8ebc3e77cf679042","slug":"110-covid-19-patients-recovered-and-discharge-from-hospital-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में 110 और मरीजों ने दी कोरोना को मात, तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अस्पताल से मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में 110 और मरीजों ने दी कोरोना को मात, तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अस्पताल से मिली छुट्टी
Thu, 28 May 2020 10:59 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 28 May 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश का कोरोना हॉटस्पॉट बने इंदौर से बृहस्पतिवार को राहत भर खबर सामने आई, अधिकारियों के मुताबिक यहां एक दिन में 110 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अरबिंदो अस्पताल से 110 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टाफ ने इस दौरान इन्हें तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अस्पताल से विदा किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अस्पताल से छुट्टी पाने वाले लोगों में से ज्यादातर इंदौर जिले के हैं जो कोविड-19 के बड़े प्रकोप से जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि इनमें उज्जैन, मंदसौर और पश्चिमी मध्यप्रदेश के अन्य जिलों के निवासी भी शामिल हैं जिन्हें इस महामारी के संक्रमण के बाद बेहतर इलाज के लिए इंदौर के अस्पताल भेजा गया था।
विज्ञापन
