फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   11-year-old boy injured due to explosion of mobile battery in damoh

MP News: मोबाइल की बैटरी फटने से 11 वर्षीय बालक घायल, ब्लास्ट से कपड़ों में लगी आग

Wed, 10 May 2023 07:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 10 May 2023 07:28 PM IST
सार

दमोह में मोबाइल की बैटरी फटने से 11 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ व सीने में चोट आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
11-year-old boy injured due to explosion of mobile battery in damoh
Mobile Blast - फोटो : iStock

विस्तार

दमोह जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र में मोबाइल की बैटरी फटने से 11 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ व सीने में चोट आई है। 108 वाहन की सहायता से बालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


बता दें कि मड़ियादो थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी मजबूत सिंह लोधी का 11 वर्षीय बेटा बहादुर सिंह बुधवार दोपहर मोबाइल की बैटरी निकालकर उससे खेल रहा था। काफी देर तक वह बैटरी के साथ खेलता रहा था इसी दौरान बैटरी को किसी तार में टच करने से उसमें ब्लास्ट हो गया, जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई और सीना आग में झुलस गया और ब्लास्ट के कारण चोट भी आ गई। साथ ही एक हथेली में भी चोट आई। घर के लोग कुछ दूर ही बैठे थे। ब्लास्ट होने और बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह उसके पास आए तो बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने 108 वाहन को सूचित किया और बालक को लेकर दमोह जिला अस्पताल पहुंचे। अब बालक की हालत में सुधार है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed