फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   11 month old raped by teenage in madhya pradesh

उफ! 11 माह की बच्ची से 14 साल के लड़के ने किया रेप

Sun, 06 Sep 2015 01:57 PM IST
Updated Sun, 06 Sep 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
11 month old raped by teenage in madhya pradesh

मध्यप्रदेश में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के बीच एक और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां अनूपपुर जिले में एक 14 साल के लड़के को एक साल की बच्ची से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार वाकया जैतवारी कस्बे का है, पीड़ित बच्ची की मां एक स्थानीय थाने में सफाई कर्मचारी है।
विज्ञापन


जैतवारी थाना इंचार्ज ओमकार तिवारी ने बताया कि सुबह महिला काम से चली जाती है और पीछे अपनी 11 महीने की बच्ची को घर पर छोड़ जाती है। गुरुवार को भी महिला काम पर गई तो पीछे उसका एक रिश्तेदार किशोर घर पर बच्ची के साथ अकेला रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां के परिचित किशोर ने किया बच्ची से रेप

11 month old raped by teenage in madhya pradesh

आरोप है कि इस दौरान बच्ची को अकेला पाकर उसने उसके साथ रेप किया। जब महिला वापिस लौटी तो उसने बच्ची को खून से लथपथ कराहते हुए देखा। वह उसे लेकर तुरंत थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

वहीं एसएचओ तिवारी का कहना है कि बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उसके खिलाफ जुवेनाइल एक्ट के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। वहीं अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि बच्ची के शरीर पर दिख रहे जख्मों के अनुसार आरोपी किशोर ने बच्‍ची के साथ अप्राकृतिक सेक्स भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed