फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   1001 meter chunri was covered after worship at Narmada Mandir Ghat

MP News: मां नर्मदा के प्रकटोत्सव के तहत नर्मदा मंदिर घाट पर हुई पूजा, ओढ़ाई गई 1001 मीटर की चुनरी

Sat, 28 Jan 2023 05:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 28 Jan 2023 05:27 PM IST
सार

मुंबई के भक्त जयंतीलाल सर्वया ग्रुप मुंबई महाराष्ट्र और मां रेवा नवयुग ग्रुप महेश्वर, मां नर्मदा भक्त मंडल धार्मिक परमार्थिक न्यास संस्था, मां रेवा आरती समिति आदि ने पूजा के बाद मां नर्मदा को 1001 मीटर की चुनरी ओढ़ाई।

विज्ञापन
1001 meter chunri was covered after worship at Narmada Mandir Ghat
मां नर्मदा को पूजा के बाद चुनरी ओढ़ाते हुए श्रद्धालु - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मां नर्मदा के प्रकटोत्सव के तहत शनिवार की सुबह आठ बजे पंडित कमल भटोरे तथा पंडित नरेंद्र तिवारी के आचार्यत्व में नर्मदा मंदिर घाट पर मां नर्मदा का दुग्धाभिषेक और पूजन-अर्चन किया गया। मुंबई के भक्त जयंतीलाल सर्वया ग्रुप मुंबई महाराष्ट्र और मां रेवा नवयुग ग्रुप महेश्वर, मां नर्मदा भक्त मंडल धार्मिक परमार्थिक न्यास संस्था, मां रेवा आरती समिति आदि ने मां नर्मदा को 1001 मीटर की चुनरी ओढ़ाई। महाआरती, महाप्रसादी प्रकटोत्सव के दौरान दोपहर 12 बजे की गई। 

विज्ञापन


नर्मदा मार्ग पर स्थित राम मंदिर में 108 कन्याओं का विशेष पूजन के बाद श्रद्धालु भक्तगणों को प्रसादी वितरित की गई। शाम को नियमित सांध्य आरती में काकड़ आरती, दीपदान, महाप्रसादी वितरण प्रमुख है। स्थानीय भजन मंडली अपनी रचनाओं की प्रस्तुति के साथ पुष्पों तथा दीपकों से घाट की सजावट की जाएगी। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि श्री दयालु मित्र मंडल के आलोक पुरोहित ने बताया कि मंडल के प्रेरणा सूत्र परम पूजनीय अमरनाथेश्वर महादेव मठ के पीठाधीश्वर एवं जूना अखाड़ा के सचिव महंत सहदेवनंद गिरि के मार्गदर्शन में भगवान श्री काशी विश्वनाथ प्रभु जी का भव्य श्रृंगार एवं आरती शिवालय की सुंदर सजावट की गई है। मां नर्मदा के अवतरण प्रसंग पर दुग्धाभिषेक, चुनरी अर्पण और माता जी की पूजा संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विगत 12 वर्षों से मनाए जा रहे इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष जयंतराव उज्जैन आएंगे। उन्हें काशी विश्वनाथ मंदिर के सेवा समिति के परम पूजनीय श्री दयालु गुरु जी का सानिध्य मिलेगा।


शाम को 5:00 बजे श्री काशी विश्वनाथ घाट पर मां नर्मदा जी का दूध अभिषेक एवं पूजन प्रभु काशी विश्वनाथ जी के पूजन के बाद 51 हजार  दीपों का दीपदान किया जाएगा। इसके साथ ही विगत 12 वर्षों से चले आ रहे जलीय जीवो के लिए भंडारा (मछलियों के लिए ) भी होगा। उसमें 11 कुंटल आटे के साथ सेव भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed