फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   1000 policemen will be able to take training in Jodhpur Police Training School

Jodhpur: पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षणार्थियों की संख्या में बढ़ी, 1000 पुलिसकर्मी साथ ले सकेंगे ट्रेनिंग

Sat, 01 Apr 2023 09:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 01 Apr 2023 09:41 PM IST
सार

पुलिसकर्मियों की स्किल बढ़ाने के उद्देश्य से जोधपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की क्षमता में वृद्धि की गई है। अब यहां पर एक साथ 1000 पुलिसकर्मी ट्रेनिंग ले सकेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने क्षमता बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
1000 policemen will be able to take training in Jodhpur Police Training School
जोधपुर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षणार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गहलोत ने पुलिस ट्रेनिंग स्कूल,जोधपुर में पदों के सृजन, आवश्यक संसाधनों की खरीद और निर्माण कार्यों के लिए भी वित्तीय स्वीकृति दी है। स्कूल में अभी 500 प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण की क्षमता है।  जिन पदों का सृजन किया है। उनमें स्कूल के लिए उप पुलिस अधीक्षक का 1 पद, पुलिस निरीक्षक के 2 पद, हैड कॉन्स्टेबल के 7 पद, कॉन्स्टेबल के 20 पदों का सृजन किया गया है। साथ ही कम्पनी कमाण्डर का 1 पद, प्लाटून कमाण्डर के 2 पदों सहित 8 पद बढ़ाए गए हैं।   

विज्ञापन


स्कूल में ये प्रशिक्षण कार्यक्रम
प्रशिक्षण केन्द्र में नए कॉन्स्टेबलों को बेसिक प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों को भी उच्चस्तरीय प्रशिक्षण मिलता है। यहां पुलिसकर्मियों के लिए रिफ्रेशर, नारकोटिक्स एक्ट में प्रशिक्षण और कैपेसिटी बिल्डिंग, मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट एंड कलेक्शन ऑफ साइंटिफिक एविडेंस, मालखाना प्रबंधन, राजस्थान पुलिस और सिटीजन सर्विस, पुलिस बिहेवियर, तनाव मुक्त जीवन और प्रबंधन, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में पुलिस संबंधित नियम और संशोधन, साइबर अपराध जागरूकता और जांच, महिला एवं बाल सहायता और बीट पुलिसिंग कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाता है।मुख्यमंत्री ने बजट 2023-24 में प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाने के लिए घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed