फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   10 years old school girl murdered by a minor boy on suspicion of killing a pet rat

इंदौरः पालतू चूहा मारने के शक में नाबालिग लड़के ने की 10 वर्षीय स्कूली छात्रा की हत्या

Tue, 08 Sep 2020 05:01 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 08 Sep 2020 05:01 AM IST
विज्ञापन
10 years old school girl murdered by a minor boy on suspicion of killing a pet rat
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस ने सोमवार को 10 वर्षीय स्कूली छात्रा के सनसनीखेज हत्याकांड का चंद घंटों के भीतर ही खुलासा करते हुए एक नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक यह कथित हमलावर इस संदेह के कारण लड़की पर आग-बबूला था कि उसने उसके पालतू चूहे को मार डाला है।

विज्ञापन


पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने बताया कि लसूड़िया क्षेत्र में कक्षा पांच की छात्रा की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने के आरोप में 11 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


मिश्रा ने बताया कि वारदात की वजह को लेकर नाबालिग लड़के से पूछताछ करने पर पता चला है कि उसे संदेह था कि उसके पालतू चूहे को स्कूली छात्रा ने मार डाला है। इस बात को लेकर सोमवार दोपहर हुए विवाद में लड़के ने छात्रा के सिर पर बड़ा पत्थर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सिर पर गहरी चोट लगने के बाद ज्यादा खून बह जाने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई और इससे घबराया लड़का भाग निकला। डीआईजी ने बताया कि नाबालिग लड़के ने पूछताछ में पुलिस को यह भी बताया कि मोबाइल फोन पर खेले जाने वाले एक खेल में स्कूली छात्रा उसे हरा देती थी। उन्होंने बताया कि लड़के ने बताया कि इस बात को लेकर भी वह उससे खुन्नस रखता था।


उन्होंने बताया कि तय कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद लड़के को बाल सुधार गृह भेजा जायेगा। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने हत्याकांड से पहले स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की आशंका से प्रथमदृष्टया में इनकार किया। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में पोस्टमॉर्टम के बाद ही खुलासा हो सकेगा।

लड़की के बदहवास परिजनों ने बताया कि वह फूल तोड़ने के लिए घर से बाहर निकली थी। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed