मध्य प्रदेश: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, मरने वालों की संख्या पहुंची 25
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के कारण अब तक 25 लोगों के मारे जाने की खबर है। जिले के निवासी और कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने 13 मौतों की पुष्टि की है।
बुधवार को यह हादसा बालाघाट के खैरी गांव के पास स्थित वारसी पटाखा फैक्ट्री में हुआ। उस समय फैक्ट्री में तीस से ज्यादा मजदूर मौजूद थे।
विस्फोट इतना जबरदस्त था कि छह लोगों की मौत तो मौके पर ही हो गई। ये सभी मजदूर भरवैली खैरी और भटेला गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
गौरतलब है कि अप्रैल में इंदौर शहर में एक पटाखा गोदाम में विस्फोट से सात लोग जिंदा जल गए थे। इसके पहले झाबुआ जिले के पेटलावद में 100 लोगों की जान जाने के बाद सरकार ने अवैध गोदामों और फैक्ट्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, मगर एक के बाद एक हो रहे हादसों ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
