फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shops of seed and pesticides remain open during the lockdown in U.P.

लॉकडाउन में भी खुलेंगी खाद-बीज की दुकानें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
shops of seed and pesticides remain open during the lockdown in U.P.
- फोटो : AMAR UJALA
लॉकडाउन में भी खुलेंगी खाद-बीज की दुकानें कंबाइन, हार्वेस्टर और कृषि कार्य में लगे श्रमिकों को भी छूट कृषि निवेश उपलब्ध कराने वाली कंपनियों और आपूर्ति करने वाले वाहनों को भी छूट अमर उजाला ब्यूरो लखनऊ। योगी सरकार ने प्रदेश के किसानों के हित में अहम फैसला लिया है। लॉकडाउन के दौरान खाद-बीज, कृषि रक्षा रसायनों की थोक और फुटकर दुकानें पहले की तरह खुली रहेंगी। गेहूं कटाई को देखते हुए कंबाइन हार्वेस्टिंग मशीन की आवाजाही पर भी रोक नहीं होगी। इससे गेहूं कटाई के साथ-साथ जायद की बोआई भी आसान हो जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने इस संबंध में सभी मंडलायुक्तों, डीएम, एसएसपी और एसपी को निर्देश जारी कर दिए हैं। खाद, बीज व कृषि रक्षा रसायनों की सुचारू रूप से आपूर्ति जारी रखने के लिए इनको बनाने वाली कंपनियों, लोडिंग एवं अनलोडिंग में लगे श्रमिकों और परिवहन में लगे वाहन भी छूट के दायरे में आएंगे। इसी तरह की छूट कटाई में प्रयुक्त कंबाईन हार्वेस्टर और इस दौरान जरूरी श्रमिकों पर भी होगी। फरवरी-मार्च में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की मार से पहले से ही किसान परेशान हैं। मौजूदा समय में उनकी सरसों, आलू, मटर और चना की फसलें या तो खेत में खड़ी हैं या कट चुकी हैं। गेहूं की फसल भी तैयार होने को है। ऐसे में किसानों को ये चिंता थी कि लॉकडाउन की स्थिति में हम अपनी उपज को कैसे घर तक सुरक्षित पहुंचाएं। साथ ही साथ चिंता उन किसानों को भी थी जिनके खेत या तो खाली हो चुके थे या खाली होने वाले थे। यहां बता दें कि किसान खेत में खरीफ के पूर्व कम समय में होने वाली उड़द, मूंग और पशुओं के लिए हरे चारे की बोआई करते हैं। सरकार के इस फैसले से परंपरागत किसानों के साथ सब्जी बोने वाले किसानों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed