फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Negligence : Doctor came KGMU during quarantine period

क्वारन्टीन के बावजूद केजीएमयू पहुंचा डॉक्टर, मचा हंगामा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
Negligence : Doctor came KGMU during quarantine period
- फोटो : AMAR UJALA
  लखनऊ। लॉकडाउन के बाद भी कई लोग लापरवाही बरत रहे है । हालत यह है कि लापरवाही बरतने वालों में डॉक्टर भी शामिल है। केजीएमयू में गुरुवार को क्वारन्टीन में रखे गए एक डॉक्टर पहुंच गए, इससे परिसर में हंगामा मच गया । आनन-फानन में उन्हें परिसर से बाहर किया गया।  बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के आवास के पास रहने वाले डॉक्टर गुरुवार को केजीएमयू के  फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष के कमरे में पहुंच गए। उन्हें देखते ही विभाग में बैठे दूसरे डॉक्टरों ने उनके विभाग में आने पर आपत्ति जताई। बात इतनी बिगड़ी कि हंगामा होने लगा।फार्माकोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. आमोद कुमार सचान का कहना है कि वह कमरे में डॉक्टरों के साथ बैठक कर रहे थे। तभी वह पूर्व विभागाध्यक्ष पहुंच गए। विभाग के डॉ. संजय खत्री ने इस पर आपत्ति जाहिर की। दोनों में कहासुनी हो गई। किसी तरह मामला शांत हुआ। डॉ. संजय खत्री का आरोप है कि कोरोना संक्रमण की आशंका विभाग में बन गई है। ऐसी दशा में विभाग को विसंक्रमित कराया जाए। वरना समस्या और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed