काकोरी में ग्राम विकास अधिकारी की खुदकुशी मामले में गिरफ्तार किसान यूनियन लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला को रिहा करने की मांग को लेकर यूनियन के सात सदस्य सोमवार सुबह करीब सात बजे काकोरी के जॉगर्स पार्क स्थित ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए। टैंक पर चढ़े यूनियन के सात सदस्यों में एक महिला भी शामिल थी। 10 घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस बीच वे आत्महत्या की धमकी भी दे रहे थे। देर शाम पांच बजे एएसपी ने आईजी रेंज से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया और सभी को नीचे उतरा। इस दौरान वहां भीड़ जुटी रही। पानी की टंकी पर चढे़ किसान यूनियन के सदस्य अर्जुन सिंह, मानवेंद्र सिंह, आकाश रावत, उर्मिला रावत, श्रीराम रावत, कमलेश रावत, रमेश गौतम प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला की गिरफ्तारी को गलत बता रहे थे। उन्होंने अध्यक्ष को रिहा करने की मांग की। लोगों ने समझाने की कोशिश की पर वे बार-बार आत्महत्या की धमकी दे रहे थे।
{"_id":"5dbfc1ce8ebc3e015a224f17","slug":"members-of-kisan-union-climbed-on-tanki-in-dubagga-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊः पानी की टंकी पर चढ़े सात लोग, 10 घंटे तक चला हंगामा, कर रहे थे ये मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः पानी की टंकी पर चढ़े सात लोग, 10 घंटे तक चला हंगामा, कर रहे थे ये मांग
Tue, 05 Nov 2019 04:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 Nov 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़े किसानों ने संगठन के नेताओं पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी कीटंकी पर चढे किसानों ने संगठन के नेताओं पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की
- फोटो : अमर उजाला
हमेशा खुला रहता है गेट
ग्रामीणों के मुताबिक, जागर्स पार्क में बनी टंकी का गेट हमेशा खुला रहता है। वहां सुरक्षा के लिए कोई चौकीदार भी नहीं तैनात किया गया है। ऐसे में कोई भी आसानी से टंकी पर चढ़ सकता है। अभी कुछ दिन पहले एक वकील दंपती चढ़ गया था। काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा जा सका।

पानी की टंकी पर चढे किसानों ने संगठन के नेताओं पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर में खुदकुशी के मामले में हुए थे गिरफ्तार
लखीमपुर-खीरी के विकासखंड कुंभी-गोला में त्रिवेंद्र कुमार ग्राम विकास अधिकारी थे। करीब दो महीने पहले किसान यूनियन के पदाधिकारियों से विवाद हुआ। नेताओं ने त्रिवेंद्र के खिलाफ जाति सूचक शब्द और प्रताड़ना का आरोप लगाया गया था। इसके बाद त्रिवेंद्र ने चार सितंबर की रात खुदकुशी कर ली। उनके कमरे में मिले सुसाइड नोट में किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगा था। ग्राम विकास अधिकारी की खुदकुशी के मामले में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, महेशचंद्र वर्मा, विकास शुक्ला, राम सिंह वर्मा, अनिल स्वामी, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला उर्फ श्यामू, पप्पू उर्फ हरदेव सिंह, जुबेर अहमद, गयासुद्दीन सहित नौ पदाधिकारियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने, एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया गया।

शनिवार को काकोरी में दशहरी स्थित यूनियन कार्यालय पर प्रदेश स्तर की बैठक थी। इसके बाद वापस जाते समय संडीला चौराहे पर कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। यूनियन के पदाधिकारियों ने संडीला कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इससे आक्रोशित होकर किसान यूनियन के सात लोग सोमवार सुबह टंकी पर चढ़ गए। श्यामू शुक्ला की रिहाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढे किसानों ने संगठन के नेताओं पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की
- फोटो : अमर उजाला
टंकी पर सात लोगों के चढ़ने की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर काकोरी प्रमोद कुमार मिश्रा पहुंच गए। उन्होंने एएसपी ग्रामीण विक्रांत वीर को सूचना दी। वह सुबह 9.40 बजे पहुंचे। इसके बाद सीओ मलिहाबाद सैयद मोहम्मद कासिम आबिदी, अग्निशमन विभाग की गाड़ियां, एसडीएम सदर अभिनव रंजन श्रीवास्तव भी पहुंच गए। अधिकारियों ने मंगलवार सुबह 11 बजे आईजी रेंज से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद शाम पांच बजे सभी सातों लोग नीचे उतरे।