{"_id":"65cb871901b89deb3104b056","slug":"disclosure-bachchan-couple-own-property-worth-rs-1-000-crore-amitabh-has-fd-worth-rs-120-crore-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: एक हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं बच्चन दंपत्ति, अमिताभ के पास 120 करोड़ की है एफडी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
खुलासा: एक हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं बच्चन दंपत्ति, अमिताभ के पास 120 करोड़ की है एफडी
Tue, 13 Feb 2024 08:43 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 13 Feb 2024 08:43 PM IST
सार
जया बच्चन ने मंगलवार को राज्यसभा के लिए नामांकन किया। वहां उन्होंने अपनी और अमिताभ बच्चन की संपत्ति के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
जया बच्चन के साथ अमिताभ बच्चन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन के पास एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। बच्चन दंपत्ति के पास 800.49 करोड़ की चल और 200.14 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। राज्यसभा चुनाव में जया बच्चन की ओर से दाखिल नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत संपत्ति के ब्योरे में उनकी संपत्ति का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
जया के पास 57 हजार रुपये और अमिताभ के पास 12.75 लाख रुपये नकद हैं। जया के पास 10.11 करोड़ रुपये की एफडी है, वहीं अमिताभ के नाम 120 करोड़ रुपये से अधिक की एफडी है। जया के पास 5.18 करोड़ रुपये के बैंक बांड हैं जबकि अमिताभ के पास 182 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक बांड हैं। जया ने 29.79 करोड़ रुपये का कर्ज लोगों को दे रखा है जबकि अमिताभ ने 359 करोड़ रुपये का कर्ज दे रखा है। जया के पास केवल 9.82 लाख रुपये के वाहन हैं जबकि अमिताभ के पास 17.66 करोड़ रुपये के वाहन हैं। जया के पास 40.97 करोड़ और अमिताभ के पास 54.77 करोड़ रुपये के हीरे जवाहरात हैं। जया पर 88.12 करोड़ और अमिताभ पर 17.06 करोड़ रुपये की देनदारियां भी बकाया हैं।
विज्ञापन
सवा दो करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं सुमन
सपा के राज्यसभा प्रत्याशी रामलीलाल सुमन 2.22 करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्ति के मालिक हैं। सुमन ने नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। उनके पास 1.85 करोड़ रुपये की अचल और 37,18,189 रुपये की चल संपत्ति हैं। रामलीलाल के खिलाफ अलीगढ़ के कोतवाली थाना में मुकदमा भी दर्ज रहा है।
विज्ञापन